LIVE VIDEO: नक्सलियों ने बनाया खतरनाक बीयर बम, देखिये जवानों कैसे ढूंढ निकाला इस हाईटैक बम को, पहली बार ऐसा बम..

LIVE VIDEO: Naxalites made a dangerous beer bomb, see how the soldiers discovered this high-tech bomb, such a bomb for the first time..

Beer Bottle Bomb : यूं तो बीयर का इस्तेमाल नशे की शौक के लिए लोग करते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि नक्सली बीयर की बोतल से बम बनाते हैं। एक एक्सक्लूसिव VIDEO सामने आया है, जिसमें नक्सल आपरेशंस में लगे जवान बीयर की बोतल से बने बन को डिफ्यूज करते नजर आ रहे हैं। ये पहली दफा है, जब इस तरह से बीयर बम का LIVE VIDEO सामने आया है।

यहां देखें वीडियो 👇 👇 👇 👇 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से देश का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन चल रहा है। इस आपरेशंस में 10 हजार से ज्यादा जवानों ने एक पहाड़ और जंगल को घेर रखा है। दावा है कि देश के सबसे खूंखार नक्सली हिड़मा इस जंगल में घिर गया है। हिड़मा इस वक्त देश का सबसे खूंखार नक्सली बताया जा रहा है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस ताकतवर नक्सली की बटालियन नंबर 1 सबसे ज्यादा खतरनाक है। जिसके बाद अत्याधुनिक हथियार और ट्रेंड नक्सली कमांडर हैं। इसी नक्सली आपरेशंस में लगे जवानों को ये बम मिला है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों द्वारा बिछाए गए एक प्लांट बम को बड़ी सूझबूझ और बहादुरी से बरामद करते दिखाई दे रहे हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वायरल हो रहे इस वीडियो में जवान बियर की बोतल में छिपाकर प्लांट किए गए खतरनाक बम के इर्द-गिर्द सतर्कता से चलते हुए दिखाई देते हैं। जवानों ने कमांड तकनीक का इस्तेमाल करते हुए बेहद सावधानी से जमीन के अंदर से बम को खोदा और उसे सफलतापूर्वक बरामद कर नष्ट कर दिया।

 

बताया जा रहा है कि बम के साथ सप्लाई वायर भी बड़ी चतुराई से बिछाया गया था, जिसे जवानों ने तलाश कर सुरक्षित तरीके से बरामद किया। इस ऑपरेशन के दौरान जवानों ने न सिर्फ संभावित बड़े खतरे को टाला, बल्कि अपनी सूझबूझ से इलाके में एक बड़ी घटना को भी रोक दिया।

 

यह घटना बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा और दुर्गमराजगुट्टा के घने और दुर्गम इलाकों में बीते एक सप्ताह से चल रहे व्यापक नक्सल ऑपरेशन के दौरान की बताई जा रही है। हालांकि इस वीडियो की अभी तक किसी भी अधिकारी द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार यह ऑपरेशन जिला बल और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई का हिस्सा था।

 

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि नक्सली लगातार नए-नए तरीके अपनाकर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। बियर बोतल में बम प्लांट करना इसी तरह की साजिश का हिस्सा था, ताकि कम से कम शक हो और जवानों को नुकसान पहुंचाया जा सके।

Related Articles

close