शादी के दिन दुल्हे के भाई की हुई थी मौत…. बहु को ससुराल में अपशकुन कह लोग मारते थे ताना, कर ली खुदकुशी

गया। ससुरालवालों के तानों से परेशान एक बहु ने आंत्महत्या कर ली। महिला की शादी चार महीने पहले हई थी, लेकिन शादी के ही दिन एक सड़क दुर्घटना में दूल्हे के छोटे भाई और गांव के एक युवक की मौत हो गयी थी। इस घटना के बाद बहु को ससुराल में खूब ताने सुनने को मिलते थे। लड़की तीन माह की गर्भवती थी। घटना टिकारी प्रखंड के झिलमिल गांव की है।

पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतिका की पहचान प्रतिमा कुमारी के रूप में की गयी है। प्रतिमा की शादी रमेश चौधरी से हुई थी। 20 मार्च को हुई शादी में बारातियों से भरी गाड़ी नहर में गिर गयी थी। हादसे में दुल्हे के भाई और एक युवक की मौत हो गयी थी। हादसे के बाद किसी तरह से शादी संपन्न करायी गयी। इधर, पुलिस ने बताया कि शादी के दिन दुर्घटना के बाद से ससुसाल में बहु को ताना सुनने को मिलता था, जिससे वो परेशान थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ससुराल वाले कहते थे, कि बहु के पैर शुभ नहीं है। वहीं मायके वालों का कहना है कि दहेज के लिए उसकी बेटी को ससुरालवालों ने मार डाला। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार बताये जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close