शिक्षिका सस्पेंड: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर किया फेसबुक पोस्ट, वायरल होते ही हुई निलंबित, पोस्ट में लिखा था…

Teacher suspended: Posted a Facebook post on Pahalgam terrorist attack, suspended as soon as it went viral, wrote in the post...

Teacher Suspend : पहलगाम हमले को लेकर पूरा देश शोक में है। इस बीच एक महिला शिक्षिका ने आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किया है। फेसबुक पोस्ट के वायरल होने के बाद अब शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया गया है। मामला उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले का है, जहां एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत महिला शिक्षिका ने पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर पोस्ट किया था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) मुकुल आनंद पांडे ने बताया कि चोपन के मालोघाट स्थित प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका जेबा अफरोज को उनके फेसबुक अकाउंट पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट किया था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संज्ञान में आने के बाद शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। बीएसए ने आगे बताया कि निलंबन के साथ ही मामले की जांच म्योरपुर के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि बीईओ को 15 दिन के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। हालांकि शिक्षिका ने दावा किया कि उन्होंने ऐसी किसी टिप्पणी का समर्थन नहीं किया बल्कि आपत्ति जताते हुए वह पोस्ट साझा की थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लेकिन इसे शिक्षिका की निजी टिप्पणी मानते हुए कुछ लोगों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) से शिकायत की।शिकायत में कुछ अन्य विवादास्पद पोस्ट का भी उल्लेख किया गया, जिनमें आगरा में गुलफाम की हत्या से संबंधित और “गद्दार संघी, वफादार मुसलमान” जैसे भड़काऊ संदेश शामिल हैं।

 

बेसिक शिक्षा अधिकारी की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि एक शिक्षक का कर्तव्य समाज में समरसता और शिक्षा का वातावरण बनाए रखना है, न कि भड़काऊ और साम्प्रदायिक टिप्पणियों से वातावरण को दूषित करना। उन्होंने साफ किया कि इस प्रकार की टिप्पणियां सेवा शर्तों और आचार संहिता का उल्लंघन हैं, जिस पर विभाग सख्त रवैया अपनाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close