“सुनो! मैं ED कमिश्नर बोल रहा हूं” डाक्टर और कारोबारी को ED का डर दिखाकर करोड़ों की ठगी, कॉल कर कहता, आपके खिलाफ FIR दर्ज कर ली है…

"Listen! I am the ED commissioner speaking" Crores of rupees were defrauded from doctors and businessmen by threatening them with ED, they called and said that an FIR has been filed against them...

Crime News : ED से हर किसी को डर लगता है। ऐसे में कुछ शातिरों ने इसी डर को वसूली का धंधा बना लिया और वसूली शुरू के दी। डॉक्टर, कारोबारी सहित रसूखदारों से ED के नाम पर कारोबारी ने करोड़ों रुपए की वसूली की। हालांकि अब दोनों शरीर पुलिस के शिकंजे में पहुंच गए है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिहार की आर्थिक अपराध ईकाई ने दो ऐसे साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है, जो खुद को ED का अधिकारी बताते थे और फिर कार्रवाई का डर दिखाकर उनसे वसूली करते थे। आरोपियों में एक का नाम रंजीत और दूसरे का संजीत है। दोनों आपस में भाई है और सुल्तानपुर भट्ठा पर वार्ड नंबर 15 दानापुर जिला पटना के रहने वाले हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह शातिर पहले कारोबारी और डॉक्टर को फोन कर यह बताते थे कि उनके खिलाफ ईडी ने मामला दर्ज किया है। अगर उन्हें ईडी की कार्रवाई से बचना है तो फिर वो इस पूरे मामले में सेटलमेंट कर सकते हैं। सेटलमेंट के नाम पर यह दोनों शातिर, पीड़ितों से पैसा लेते थे और फिर यह बताते थे कि उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिक को खत्म कर दिया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आर्थिक अपराध इकाई ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें दोनों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने 10 से 20 लोगों को ईडी के नाम पर ठगा है। अब दोनों गिरफ्तार आरोपियों की संपत्ति की जांच की जाएगी, इसके लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है।

 

दरअसल आर्थिक अपराधिकारी के पास एक शिकायत आई थी कि ईडी के नाम पर कुछ लोग फोन कर उनसे पैसे की डिमांड कर रहे हैं। सूचना के बाद आर्थिक अपराध इकाई की तरफ से दोनों के नंबर को सर्विलांस पर रखा गया। कई स्तर की जांच के बाद पुलिस दोनों शातिर आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब हुई।

 

2 मई को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक सेवानिवृत कमिश्नर कारु राम का नाम इसमें आ रहा है, जिसने एक फर्जी एकाउंट भी बना रखा था। दोनों ने पूछताछ में माना है कि 10 से 20 लोगों को उनलोगों ने शिकार बनाया और उनसे पैसे लिये हैं। दोनों के पास से मोबाइल भी जब्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close