127 CBSE बोर्ड स्कूलों की मान्यता कर दी गयी रद्द, स्कूल संचालकों और अभिभावकों में मचा हड़कंप, जानिये क्यों हुई कार्रवाई

Recognition of 127 CBSE board schools has been cancelled, there is panic among school operators and parents, know why action was taken

CBSE School News: CBSE ने बड़ी कार्रवाई की है। 127 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी गयी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की इस कार्रवाई ने हड़कंप मचा दिया है। सीबीएसई ने जिन स्कूलों की मान्यता रद्द की है, उन स्कूलों के बच्चों का नामांकन आसपास के स्कूलों में कराने के निर्देश दिये हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिहार के 127 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है। यह कार्रवाई उन स्कूलों के खिलाफ की गई है जो सीबीएसई के मान्यता मानकों को पूरा करने में विफल रहे हैं। इस निर्णय के बाद शिक्षा जगत और अभिभावकों में हड़कंप मच गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन 127 स्कूलों में पटना के दो नामी निजी स्कूलों का नाम भी शामिल है। सीबीएसई ने इन दोनों स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को निकटवर्ती अन्य मान्यता प्राप्त स्कूलों में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं, जिससे छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्यों हुई कार्रवाई?

बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इन स्कूलों ने निम्नलिखित कमियों के कारण मान्यता खोई है:

• स्कूल की वेबसाइट पर अनिवार्य सूचनाएं जैसे कि शिक्षकों की संख्या, शुल्क संरचना और आधारभूत संरचनाएं अपडेट नहीं की गई थीं।

• निर्धारित कक्षाओं और कमरे पर्याप्त नहीं थे।

• स्कूल प्रांगण व खेल मैदान जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव था।

• कई स्कूलों ने दस्तावेज़ों में फर्जीवाड़ा करते हुए ऐसे पते दर्ज किए जो हकीकत से मेल नहीं खाते।

• दो एकड़ जमीन का मापदंड पूरा नहीं किया गया। कई स्कूल कम भूमि पर संचालित हो रहे थे।

• स्कूल के अलग-अलग शाखाएं खोलने के बाद भी सीबीएसई को जानकारी नहीं दी गई।

 

बोर्ड की सख्त चेतावनी

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि अब देशभर में ऐसे स्कूलों की व्यापक जांच की जाएगी। साथ ही, अभिभावकों से अपील की गई है कि नए दाखिले से पहले स्कूल का यू-डाइस कोड और मान्यता स्थिति जरूर जांचें। बिना मान्यता वाले स्कूलों में दाखिला लेने से बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ सकता है।

 

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई केवल बिहार तक सीमित नहीं रहेगी। देश के अन्य राज्यों में भी सीबीएसई इसी तरह की जांच और कार्रवाई करने जा रहा है। यह कदम शिक्षा की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close