झारखंड: रिम्स निदेशक की बर्खास्तगी का आदेश वापस लेगी सरकार, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया भरोसा, आरोप पत्र को भी वापस….

Jharkhand: Government will withdraw the order of dismissal of RIMS director, government gave assurance in High Court, charge sheet also withdrawn....

Jharkhand Highcourt : रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार अपने पद पर बने रहेंगे। राज्य सरकार उनकी बर्खास्तगी का आदेश वापस लेगी। हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता ने कोर्ट को ये भरोसा दिया। इससे पहले राज्य के सबसे बड़े मेडिकल संस्थान रिम्स (RIMS) निदेशक डॉ. राजकुमार की कथित बर्खास्तगी के मुद्दे पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

आज झारखंड हाईकोर्ट में चली अहम सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सरकार का पक्ष सुना। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि डॉ. राजकुमार को हटाने वाला आदेश वापस लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यही नही बर्खास्तगी का उल्लेख करते हुए जारी हुआ पत्र को वापस लिया जाएगा। कोर्ट को एडवोकेट जनरल ने बताया कि आदेश वापस लेने में तकनीकी और कागजी प्रक्रिया के चलते कुछ विलंब हो सकता है।

 

 

कोर्ट को राज्य सरकार की तरफ से एडवोकेट जनरल ने बताया कि डॉ. राजकुमार बतौर निदेशक अपना कार्य जारी रखेंगे। हाईकोर्ट में डॉ. राजकुमार की ओर से उनके अधिवक्ता सर्खिल कौशिक ने पक्ष रखा। दोनों पक्ष को सुनने के बाद केस को निष्पादित कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close