“आपरेशन सिंदूर” में खूंखार आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 10 लोग और चार गुर्गे मारे गये, मसूद बोला, “मैं भी मर जाता तो अच्छा होता……

In "Operation Sindoor", 10 members of dreaded terrorist Masood Azhar's family and four henchmen were killed. Masood said, "It would have been better if I had also died...

Opertaion Sindoor: भारतीय सेना के “ऑपरेशन सिंदूर” ने पाकिस्तानी आतंकियों को ऐसा जख्म दिया है कि वो जिंदगी भर नहीं भूल पायेगा। इस एयर स्ट्राइक में पाकिस्तान के टॉप आतंकी मसूद अजहर का पूरा परिवार तबाह हो गया है। जानकारी यह मिल रही है कि भारत की एयर स्ट्राइक में मसूद अजहर का पूरा परिवार खत्म हो गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एयर स्ट्राइक में मसूद अजहर के परिवार के 10 लोग मारे गए हैं, वही उसके चार गुर्गे भी ढ़ेर हो गए हैं, जैश ए मोहम्मद का आतंकी मसूद अजहर भारत के खिलाफ हमेशा बड़ी साजिशों का सूत्रधार रहा है। खबर मिल रही है कि एयर स्ट्राइक में मारे गए अजहर मसूद के परिवार के सदस्यों को आज ही दफनाया जाएगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आतंकी संगठन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मौलाना मसूद अजहर की बड़ी बहन और मौलाना कशफ का पूरा परिवार, मुफ्ती अब्दुल रऊफ के पोते पोतियां इस हमले में मारे गए हैं। हमले में परिवार के खात्मे के बाद मसूद अजहर ने कहा कि “मैं भी इस हमले में मर जाता तो अच्छा होता”। इस हमले में अब तक 100 आतंकियों के ढेर होने की खबर है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ ने एयर स्ट्राइक के सभी टारगेट की पहचान की थी, जिसके बाद लश्कर और जैश के ठिकानों पर हमला किया गया था। देर रात 1:00 से 1:30 के बीच में ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया गया था। जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत द्वारा की गई एयर स्ट्राइक में आतंकी जैश ए मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर के परिवार के 10 लोगों मारे गये हैं।

 

इसकी खुद पुष्टि जैसे मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर ने की है। उसने बताया है कि भारतीय हमले में उसके परिवार के 10 सदस्य और चार करीबी मारे गए हैं। जैश ए मोहम्मद की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि मौलाना मसूद अजहर की बड़ी बहन के साथ मौलाना कशफ का पूरा परिवार मारा गया है। मुफ्ती अब्दुल रउफ के पोते पोतियां, बड़ी बहन के पति समेत सबसे बड़ी बेटी के चार बच्चे भी घायल हुए हैं। ज्यादातर महिलाएं और बच्चे मारे गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close