…अब गोड्डा से सियालदह के बीच नयी ट्रेन… निशिकांत दुबे की पहल पर रेल यात्रियों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात…सांसद ने ट्वीट कर लिखा…

धनबाद: रेलवे ने संताल परगना के लिए नई ट्रेनों की झड़ी लगा दी है। इसी के साथ गोड्डा सांसद डाॅ. निशिकांत दुबे की हैट्रिक हो गई है। पहले जसीडीह से बेंगलुरू की ट्रेन का तोहफा दिया। फिर गोड्डा से टाटा के लिए नई ट्रेन दी। अब गोड्डा से सियालदह के लिए नई ट्रेन का का एलान हो गया है। नई ट्रेन की घोषणा के साथ ही टाइम टेबल भी जारी हो चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही संताल से बंगाल के लिए रेलगाड़ी दौड़ेगी। इस ट्रेन के चलने से संताल से बंगाल के विभिन्न शहरों तक पहुंचने की राह आसान हो जाएगी। 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है और उसी दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन भी। माना जा रहा है कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर संताल को नई ट्रेन का तोहफा मिल सकता है। हालांकि रेलवे ने अब तक आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं है।

सियालदह-रामपुरहाट अब गोड्डा तक चलेगी, वहीं से वापसी

नई ट्रेन चलाने को लेकर रेलवे को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी होगी। सियालदह से रामपुरहाट के बीच दोपहर में चलने वाली ट्रेन अब गोड्डा तक चलेगी। सियालदह से रामपुरहाट तक दोनों ओर से टाइम टेबल नए सिरे से निर्धारण नहीं करना होगा। केवल रामपुरहाट के गोड्डा तक एक्सटेंशन वाले हिस्से के लिए इसकी आवश्कता है जिसे पूरी कर ली गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गोड्डा से तारापीठ और शांतिनिकेतन के लिए सीधी ट्रेन

नई ट्रेन चलने से गोड्डा और आसपास के यात्रियों को झारखंड-बंगाल के कई शहरों तक पहुंचने के साथ-साथ तारापीठ और शांति निकेतन तक पहुंचने के लिए सीधी ट्रेन मिल सकेगी। दोनों ही बंगाल के प्रमुख स्थल हैं। तारापीठ में जहां देशभर के लोग मां की अराधना पहुंचते हैं, वहीं शांति निकेतन दुनियाभर में विख्यात है।

यह है टाइम टेबल

  • 63141 सियालदह – गोड्डा की ट्रेन सियालदह से दोपहर 12:05 पर खुलेगी। शाम 6:05 पर रामपुरहाट के बाद दुमका होकर रात 10:30 पर गोड्डा पहुंचेगी।
  • 63142 गोड्डा से सियालदह की ट्रेन गोड्डा से सुबह 8:45 पर खुलेगी। दोपहर 1:15 पर रामपुरहाट होकर शाम 6:35 पर सियालदह पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

  1. गोड्डा से चलने वाली
  2. ट्रेन पोड़ैयाहाट
  3. हंसडीहा, नोनीहाट
  4. बड़ापलासी
  5. दुमका
  6. शिकारीपाड़ा
  7. पिनरगढ़िया
  8. रामपुरहाट
  9. सैंथिया,
  10. बोलपुर
  11. बर्द्धमान से होकर
  12. सियालदह तक चलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close