जब दोस्त के लिए डॉक्टर बन गए मंत्री इरफान, अस्पताल में आला लगाकर खुद करने लगे जांच, डॉक्टरों से की रायशुमारी 

When Minister Irfan became a doctor for his friend, he set up a niche in the hospital and started doing tests himself, and took advice from doctors

रांची: झारखंड सरकार के मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद महतो की अचानक तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही सरकार में उनके साथी मंत्री तुरंत उनके आवास पहुँचे। बताया गया कि श्री महतो को सीने में तेज दर्द और अत्यधिक पसीने की शिकायत थी, जिससे स्थिति गंभीर प्रतीत हो रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थिति की नज़ाकत को देखते हुए उनके साथी मंत्री ने तुरंत रिम्स (RIMS) के सुपरिटेंडेंट से संपर्क साधा और तत्काल एक मेडिकल टीम को श्री महतो के आवास भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तुरंत नजदीकी पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, अब उनकी स्थिति स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंत्री महतो के आवास पर ही चिकित्सा निगरानी की पूरी व्यवस्था की गई है और फिलहाल वे 24 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। स्वास्थ्य विभाग और संबंधित मंत्री लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

सभी शुभचिंतकों की ओर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। ईश्वर से प्रार्थना है कि मंत्री महतो जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर पुनः अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

Related Articles

close