झारखंड: छात्राओं से रेप मामले में रसोईया गिरफ्तार, छात्राओं की शिकायत से मची सनसनी

Jharkhand Crime News: दो छात्राओं से रेप करने वाले रसोईया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छात्राओं की शिकायत के बाद पुलिस ने ये एक्शन लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया है। मामला झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के सोनुआ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक छात्राओं के लिए संचालित मेस में रसोईया की नियुक्ति हुई थी। रसोईया ने हास्टल में रहने वाली दो छात्राओं को हवस का शिकार बनाने लगा। छात्राओं ने इस मामले में शिकायत परिजनों को की, जिसके बाद परिजनों ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत के आधार पर आरोपी की पहचान गुदड़ी थाना गिरु गांव के 30 वर्षीय विश्वनाथ गोप के रूप में हुई है।पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, विश्वनाथ गोप कई दिनों से मेस में रह रही दो नाबालिग छात्राओं का यौन शोषण कर रहा था। 14 मई को उसने दोनों छात्राओं के साथ दुष्कर्म किया।

पीड़ित छात्राओं ने उसी दिन शाम को सोनुआ थाने में शिकायत दर्ज कराई।शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। शुक्रवार शाम को उसे जेल भेज दिया गया। इस घटना ने एक बार फिर छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close