झारखंड: महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त, तेज रफ्तार में कार ने पीछे से मारी टक्कर…मौके पर ही दो…

Jharkhand: A car full of devotees returning from Mahakumbh met with an accident, the car collided from behind while traveling at high speed…two people died on the spot…

Road Accident: महाकुंभ से पुण्य स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घटना झारखंड रामगढ़ की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक महाकुंभ से स्नान कर पश्चिम बंगाल के झालदा लौटने के क्रम में मांडू थाना क्षेत्र के सेमरा जंगल के पास ये कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटनास्थल पर ही 2 महिला श्रद्धालुओं की जान चली गयी। वहीं, कार में सवार एक महिला समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मांडू पुलिस ने सभी को उपचार के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया। सभी 4 श्रद्धालुओं की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एनएच 33 पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 2 महिला श्रद्धालुओं की घटनास्थल पर ही जान चली गयी। वहीं, 4 अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घटना मंगलवार (18 फरवरी 2025) को दिन में करीब 3 बजे हुई. दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के मुताबिक कार संख्या डब्ल्यूबी 56 टी-7408 में सवार लोग महाकुंभ (प्रयागराज) में स्नान करने के बाद अपने घर झालदा लौट रहे थे। इसी दौरान मांडू थाना क्षेत्र के सेमरा जंगल के समीप एनएच-33 पर पहले से खड़े ट्रक (जीजे बीटी-4974) को कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

Related Articles

close