VIDEO: पैसे को लेकर उठे विवाद में चचेरे भाई की ले ली जान, आरोपी कार से बेरहमी से मृतक को सड़क पर घसीटता रहा, आरोपी फरार

गढ़वा । झारखण्ड में गढ़वा जिला के खरौंधी थाना क्षेत्र के चंदना गांव मे रविंद्र सिंह पर बाइक सवार चचेरे भाई को क्रूरतापूर्ण तरीके से धक्का मार मौत के घाट उतारने का आरोप लगा है। खबर के अनुसार रविवार की शाम ट्रैक्टर का बकाया पैसा को लेकर उपजे विवाद के बाद, घर जाने के क्रम मे ये घटना हुई।

इंडिका कार पर सवार रविन्द्र कुमार सिंह ने बाइक सवार अपने चचेरे भाई 50 वर्षीय सुनील कुमार सिंह को पीछे से धक्का मार दिया एवं उसके बाद लगभग 30 से 40 मीटर तक इंडिका कार से घसीटता रहा।जिससे सुनील सिंह के शरीर का एक हिस्सा पूरा घीस गया। जिससे उनका पाचन नली पेट से बाहर निकल गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देकर रविंद्र कुमार सिंह घटनास्थल पर इंडिका कार छोड़कर फरार हो गया।जबकि घटना के बाद ग्रामीणों एवं परिजनों ने सुनील कुमार सिंह का इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर ले गए. जहां पर चिकित्सक ने उन्हें गढ़वा के लिए रेफर कर दिया।

इस बीच बीच रास्ते मे ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद सोमवार की सुबह मे गढ़वा मे शव का अंत्यपरीक्षण कराया गया। अंत्यपरीक्षण के बाद जब शव घर पहुंचा तो शव को देखने के लिए लोंगो का भींड़ उमड़ पड़ी। शव को देखते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पैसे को लेकर हुआ विवाद

ग्रामीणों की माने तो रविवार की शाम चंदना मोड़ के पास बकाया को लेकर विबाद बढ़ा था।रविंद्र कुमार सिंह के द्वारा चचेरे भाई सुनील कुमार सिंह के ट्रैक्टर से मनरेगा पथ मे 17 हजार रुपये का काम कराया था।सुनील सिंह बाकी पैसा मांग रहा था।इस बात को लेकर गालीगलौज भी हुआ था।इसके बाद कुछ लोगो ने बीच बचाव कर दोनों को समझा बुझाकर घर जाने की बात कही।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद सुनील सिंह अपने मोटरसाइकिल से घर जाने लगा इसी दौरान इंडिका कार पर सवार रविंद्र सिंह ने सुनील सिंह को पीछे से धक्का मार दिया। बताया जाता है कि विवाद के दौरान दोनों शराब के नशे में थे।
इधर खरौंधी पुलिस ने इंडिका कार एवं मोटरसाइकिल को जब्त कर थाना ले आई है।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक परिजनों का आवेदन अभी तक थाना नहीं पहुंचा है। बहुत ही दुखद घटना है।इस मौके पर धर्मराज पासवान, देवदत प्रसाद, राजेश रजक, राजा सिंह ,बबलु सिंह,बिनोद यादव, राजेंद्र यादव, रामवृक्ष पाल आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

close