1 जुलाई से बदल जायेगा बहुत कुछ: पेट्रोल-डीजल, LPG की कीमत से लेकर इन चीज़ो में होगा बदलाव

नई दिल्ली: जुलाई माह की शुरुआत होने वाली है। नये महीने की शुरुआत कुछ अच्छे और कुछ कड़वे अहसास लाने वाली है। 1 जुलाई से काफी कुछ बदलने वाला है। कुछ नए नियम लागू होने जा रहे हैं, तो वहीं कई नियमों में बदलाव होंगे। जिसका असर जनता पर पड़ेगा। बैंकिंग, फुटवियर शिक्षा और अन्य नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं।

पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दाम में बदलाव
हर महीने की पहली तारीख को सरकारी तेल कंपनियां गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव करती है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह ने हाल ही में कहा था कि अगर इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें स्थिर रहती हैं तो तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती करने पर विचार कर सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रसोई गैस की कीमत में बदलाव
देश की सरकारी तेल कंपनियों की ओर से हर महीने एलपीजी गैस की कीमत तय की जाती है या फिर संशोधित की जाती है. इस बार भी 1 तारीख को एलपीजी गैस की कीमत में बदलाव होने की उम्मीतद है. मई और अप्रैल के दौरान 19 किलो वाले कमर्शियल यूज वाले गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई थी, लेकिन 14 किलो वाले गैस सिलेंडर प्राइस के दाम नहीं बदले गए थे. इस कारण इस बार संभावना लग रही है कि रसोई गैस की कीमतें कम हो सकती है.

CA की पढ़ाई में बदलाव
चार्टर्ड अकाउंटेंसी की की पढ़ाई में बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जो 1 जुलाई से प्रभावी होगा। सरकार ने सीए सिलेबस के लिए नई योजना को मंजूरी दे दी है। इसके तहत आर्टिकलशिप प्रोग्राम की अवधि भी घट जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख
हर टैक्सापेयर्स को आईटीआर फाइल करनी होती है. जुलाई में इनकमट टैक्सु रिटर्न भरने की लास्टक डेट समाप्तक हो रही है. ऐसे में अगर आपने अभी तक आईटीआर फाइल नहीं किया है तो 31 जुलाई तक इसे फाइल कर लें.

क्रेडिट कार्ड खर्च पर 20 फीसदी टीसीएस
विदेश में क्रेडिट के जरिए खर्च करने पर टीसीएस लागू किये जाने का प्रावधान है, जो 1 जुलाई 2023 से लागू होगा. इसके तहत 7 लाख से ज्याादा के खर्च पर 20 फीसदी तक टीसीएस चार्ज वसूला जाएगा, लेकिन एजुकेशन और चिकित्साू के लिए यह चार्ज घटकर 5 फीसदी हो जाएगा. वहीं विदेश में एजुकेशन लोन पर ले रहे हैं तो यह चार्ज और घटकर 0.5 फीसदी रह जाएगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close