आज झारखंड में इन दिग्गजों की सभा: अमित शाह फिर आयेंगे झारखंड, जानिये आज भाजपा के किन-किन दिग्गजों होने वाली है सभा

These big leaders will be meeting in Jharkhand today: Amit Shah will come to Jharkhand again, know which big leaders of BJP are going to attend the meeting today

Jharkhand Vidhansabha Election: झारखंड में चुनाव प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक दौर का प्रचार हो चुका है। अब वो फिर 9 नवंबर को झारखंड दौरे पर आएंगे। इस दौरान भी वो कई चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

इससे पहले तीन नवंबर को अमित शाह ने झारखंड में मैराथन चुनाव प्रचार किया था, जबकि 4 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने भी दो सभाओं को संबोधित किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भाजपा ने इस चुनाव में अपने सभी फायरब्रांड नेताओं को प्रचार में उतारा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 नवंबर को कोडरमा जिले के डोमचांच के चंद्रावती स्कूल ग्राउंड में सुबह 10:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे.

योगी आदित्यनाथ हजारीबाग जिले के बड़कागांव के प्लस टू हाई स्कूल मैदान में दोपहर 12:00 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जमशेदपुर के आम बागान ग्राउंड में दोपहर 1:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी उसके बाद आदित्यनाथ 11 नवंबर को झारखंड दौरे पर आएंगे. वह भवनाथपुर, हुसैनाबाद व पांकी में सभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज रांची जिले के रातु स्थित सी एन राज छोटानागपुर हाई स्कूल मैदान में दोपहर 12:00 बजे से जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर 1:30 बजे से लोहरदगा जिले के समाहरणालय मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री व झारखंड बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान 5 नवंबर को जामताड़ा जिले के सारठ स्थित तेतुलबांधा मिशन ग्राउंड में 11:00 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे.

शिवराज सिंह चौहान दुमका जिले के आसनसोल में दोपहर 12:30 बजे से मुरहाबहाल मोतीपुर मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. केंद्रीय कृषि मंत्री देवघर जिले के मधुपुर स्थित करौन स्कूल मैदान में दोपहर 2:00 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे.

Related Articles

close