खौफ का मंजर: 15 साल की छात्रा पर चाकुओं की बरसात, फिर आरोपी ने खुद को जिंदा जलाया

सीमापुरी में सनसनीखेज वारदात, मरने से पहले मां को किया आखिरी फोन, दो परिवारों पर टूटा कहर

Delhi: राजधानी दिल्ली के सीमापुरी इलाके से सामने आई एक खौफनाक वारदात ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। एक सनकी युवक ने 15 साल की नाबालिग छात्रा पर सरेआम चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और इसके बाद खुद को आग के हवाले कर दिया। इस दिल दहला देने वाली घटना ने एक साथ दो परिवारों की दुनिया उजाड़ दी।

खौफ का मंजर:यह घटना Seemapuri थाना क्षेत्र की है, जहां शाम करीब सवा पांच बजे 24 वर्षीय युवक जतिन ने नाबालिग पर अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि वारदात पीड़िता के घर से महज 300 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, हमले के दौरान आरोपी ने लगातार कई वार किए। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद लड़की ने हिम्मत दिखाई और अपनी मां को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान सुबह करीब 5 बजे उसने दम तोड़ दिया।

खौफ का मंजर:जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने हाल ही में 28 मार्च को अपना 15वां जन्मदिन मनाया था और 10वीं की परीक्षाएं भी दी थीं। उसकी अचानक मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जतिन अपने घर पहुंचा और खुद को आग लगा ली। नई सीमापुरी के सी-ब्लॉक स्थित घर में जब उसका भाई आकाश पहुंचा, तो वह बुरी तरह झुलसा हुआ मिला। आरोपी की भी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वह ऑनलाइन डिलीवरी का काम करता था और पिता की मौत के बाद मां के साथ रह रहा था।

फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस हमले के पीछे असली वजह क्या थी और क्या इसमें अन्य लोग भी शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खौफ का मंजर:इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि पुलिस इस सनसनीखेज मामले का सच कब तक सामने ला पाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close