जवान की सड़क हादसे में चली गयी जान, चुनाव कराकर लौटा जवान कर रहा था सड़क पार, तभी …

सीवान। सड़क हादसे में जवान की मौत हो गयी। हादसा सीवान-गोपालगंज मुख्य मार्ग की है। वाहन के चपेट में आने से एक होम गार्ड के जवान की जान चली गयी। मृतक की पहचान कटिहार जिला के अवादापुर का रहने वाला मोहम्मद हाबी (49) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की मोहम्मद हाबी कटिहार से चुनाव कराने के लिए सीवान आये थे। कल चुनाव संपन्न होने के बाद अमलोरी स्थित कैंप में चले गए।

कैंप में शौच जाने का कोई व्यवस्था नहीं था, जिसके कारण आज रविवार की सुबह शौच के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सीवान-गोपालगंज मुख्य मार्ग के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अमलोरी सरसर स्थित बीएड कॉलेज के पास की है|दौरान एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया और वाहन चालक मौका पाकर फरार हो गया। हादसे में होमगार्ड जवान की मौके पर ही मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद सभी जवान आक्रोशित हो गए और सड़क जामकर जमकर विरोध-प्रदर्शन करने लगे।स्थानीय प्रशासन से तुरंत आरोपी वाहन चालक को पकड़ने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने काफ़ी समझाने बुझाने के बाद शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल में पहुंची है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close