आंगनबाड़ी केंद्र में हादसा : बच्चों पर गिरा छत का बड़ा सा हिस्सा… मच गई चीख पुकार, कई बच्चे हुए घायल..अस्पताल में कराया गया भर्ती…

गुमला। आंगनबाड़ी केंद्र में उस वक्त चीख पुकार मच गयी, जब बच्चों और सहायिका-सेविका के उपर ही छत का बड़ा सा हिस्सा गिर गया। इस घटना में आधा दर्जन बच्चों सहित सहायिका और सेविका को भी गंभीर चोटें आयी है। घटना गुमला जिले के घाघरा प्रखंड स्थित नौडीहा बरटोली आंगनबाड़ी केंद्र का है, जहां छत का प्लास्टर अचानक से टूटकर गिरने लगा। इस घटना के बाद आंगनबाड़ी केंद्र में चीख पुकार मच गयी। बच्चों को तत्काल इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (Primary Health Centre) में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर डीसी सुशांत गौरव भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायलों से मुलाकात की।

घटना में सहायिका व सेविका को भी चोट लगी है. बताया जा रहा है कि भवन काफी जर्जर है. उसी जर्जर भवन में बच्चे बैठे थे. तभी भवन का प्लास्टर टूटकर बच्चों के ऊपर गिरा। स्थानीय लोगों ने बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने कई बार जर्जर भवन का मुद्दा उठाया था, लेकिन उसकी सुध किसी ने नहीं ली, जिसके बाद आज अचानक से बड़ा हादसा हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कहा जा रहा है कि वहां टीकाकरण का काम चल रहा था, जिसके कुछ समय बाद अचानक से जर्जर छत का प्लास्टर टूट कर गिर गया. इस हादसे में 6 से ज्यादा बच्चे घायल हो गए. जिसके बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close