पुलिस इनकाउंटर में आरोपी ढेर: पुलिस का फैसला ऑन द स्पॉट, दो सगे भाई को कुल्हाड़ी से काटने वाले आरोपी को पुलिस ने मार गिराया

बदायूं। पुलिस ने दो बच्चों के हत्यारे को इनकाउंटर में ढेर कर दिया है। उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो बच्चों को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी साजिद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। आरोपी ने दो बच्चों की हत्या को अंजाम देने के बाद मौके से फ़रार हो गया था। बाद में पुलिस ने नाकाबंदी करके आरोपी का एनकाउंटर कर ढेर कर दिया। पुलिस ने साफ किया है कि आरोपी एक ही था। जिसका नाम साजिद था।

बरेली के आईजी राकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ने भागने की कोशिश की। आरोपी ने पुलिस पर गोलीबारी की और जवाबी कार्रवाई में मारा गया। आरोपी की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी की उम्र 25-30 के बीच है। मंडी समिति चौकी के पास बाबा कॉलोनी में दो बच्चों की कथित हत्या के मामले पर बदायूं डीएम मनोज कुमार ने कहा कि हमें आज शाम सूचना मिली कि एक आदमी ने एक घर में घुसकर 11 और 6 साल के दो छोटे बच्चों की हत्या कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों से शांति बनाए रखने को कहा गया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है कार्रवाई जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, बदायूं जिला मुख्यालय के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के बाबा कॉलोनी में मंगलवार देर शाम मामूली विवाद में दो सगे भाइयों की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई जबकि हमले में तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बाबा कॉलोनी में आज देर शाम नाई की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने घर में घुसकर तीन सगे भाइयों आयुष, युवराज और आहान उर्फ हनी पर कुल्हाड़ी से हमला किया जिसमें आयुष (12) और आहान उर्फ हनी (8) की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल अवस्था में युवराज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close