कारवाई : वित्तीय अनियमितता मामले में BDO के वेतन वृद्धि पर लगी रोक

रांची : सिद्धो-कान्हू आवास योजना में लाभुक चयन की मनमानी में तत्कालीन बीडीओ चंदवा अमर जॉन आइन्द फंस गये. सरकार ने उनके उपर लगे आरोपों की जांच करते हुए एक वेतन वृद्धि असंचयात्मक प्रभाव से रोकने का आदेश दिया है. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है.

उनके उपर चंदवा बीडीओ के पद पर पदस्थापित रहते हुए चंदवा प्रखंड में 2011-12 में सिंद्धो-कान्हू आवास निर्माण के लिए चयनित 11 लाभुकों में से पांच लाभुकों का चयन गलत तरीके से कर लिया गया. इस कृत्य से सरकार को राजस्व में बड़ी क्षति हुई.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकार ने पूरे मामले की जांच की और पाया कि सरकारी कार्या में निष्ठा का अभाव रहा. लाभुकों के चयन से लेकर आवास निर्माण के करार तक उन्हें इसकी जांच नहीं की जिस वजह से गलती हुई. हालांकि, इनमें तीन लाभुकों से राशि की वसूली की गयी. पूरे मामले पर विस्तृत जांच के बाद उनकी एक वेतन वृद्धि रोकने का निर्णय हुआ है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close