एक्टर ने गाड़ी से कपल को रौंदा: महिला की मौत और पार्टनर की हालत गंभीर

बेंगलुरू: साउथ फिल्मों के एक्टर नागाभूषण ने शनिवार को बेंगलुरू में कथित तौर पर एक कपल को गाड़ी से टक्कर मार दी। महिला की जहां मौत हो गई वहीं उसका पार्टनर अभी भी अस्पताल में जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा है। बेंगलुरू के कुमारस्वामी ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में FIR लिखी की गई है और जानकारी के मुताबिक पुलिस ने ओवर स्पीडिंग और लापरवाही का मामला दर्ज किया है।

फिल्म Tagaru Palya के लिए हाल ही में चर्चा में रहे एक्टर नागाभूषण शनिवार रात 9.45 बजे वसंतपुरा रोड पर ड्राइव कर रहे थे जब उन्होंने फुटपाथ पर चल रहे एक जोड़े को कथित तौर पर अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी। वह Uttarahalli से Konanakunte जा रहे थे जब यह घटना हुई। खबर है कि पहले नागाभूषण की गाड़ी ने कपल को टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर बिजली के खंबे में जा लड़ी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक रिपोर्ट के मुताबिक 48 वर्षीय प्रेमा की हॉस्पिटल ले जाने के दौरान मौत हो गई जबकि 58 वर्षीय कृष्णा को सिर, पैरों और पेट पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक्टर नागाभूषण खुद इस दंपत्ति को हॉस्पिटल लेकर गए । हालांकि दोनों में से एक को बचाया नहीं जा सका।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close