Amisha Patel:मुंह छुपाकर रांची कोर्ट में सरेंडर करने पहुंची एक्ट्रेस अमीषा पटेल, सशर्त मिली जमानत, अब 21 को सुनवाई, जानें मामला

रांची। बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। धोखाधड़ी के एक मामले में शनिवार को अमिषा पटेल मुंह ढककर चुपचाप रांची सिविल कोर्ट (Civil Courts Ranchi) में पेश होने पहुंचीं। इसके बाद अभिनेत्री ने सरेंडर कर दिया। अदालत में पेश होने के बाद अमीषा पटेल को 21 जून तक सशर्त जमानत दे दी गई है। 21 जून को इस मामले में अगली सुनवाई होगी।

कोर्ट ने अमीषा पटेल को भी उपस्थित रहने का आदेश दिया है। फिल्म अभिनेत्री अमिषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल गूमर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवया गया था। उनपर पैसे लेकर म्यूजिक एल्बम नहीं बनाने का आरोप है। इसके अलावा, उनपर धोखाधड़ी और धमकाने का भी आरोप है। इसी मामले में पिछले दिनों रांची सिविल कोर्ट ने अभिनेत्री को कोर्ट में हाजिर होने को कहा था लेकिन वो कोर्ट में पेश नहीं हुईं। जिसके बाद उनके खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानिये ये है पूरा मामला
आपको बता दें कि धोखाधड़ी और चेक बाउंस मामले में कई बार अमीषा पटेल के नाम समन जारी हो चुका है, लेकिन वो कोर्ट में हाजिर नहीं हो रही थीं। बाद में कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था। अमीषा पर आरोप है कि उन्होंने एक फिल्म के प्रमोशन और पब्लिसिटी के लिए रांची के रहने वाले फिल्ममेकर अजय कुमार सिंह से 2.5 करोड़ रुपये लिए थे। फिल्म पूरी होने के बाद ब्याज समेत पैसे वापस करने थे। लेकिन 2013 में शुरू हुई ये फिल्म पूरी नहीं हो रही थी. लिहाजा अजय सिंह ने अपने पैसे वापस मांग लिए थे। अमीषा पर आरोप है कि उन्होंने अजय कुमार सिंह के पैसे नहीं लौटाए। एक्ट्रेस अमीषा पटेल पर रांची के फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह ने चेक बाउंस होने, धोखाधड़ी और धमकी देने का आरोप लगाया था।अजय कुमार सिंह की वकील विजया लक्ष्मी श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल उन्हें जमानत मिल गई है, लेकिन कोर्ट ने 21 जून को दोबारा हाजिर होने का निर्देश दिया है। वहीं, एक्ट्रेस अमीषा पटेल की तरफ से उनके अधिवक्ता जयप्रकाश ने पक्ष रखा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close