शादी के 15 दिन बाद आशिक संग दुल्हन हो गयी रफ्फूचक्कर, पिता ने दर्ज कराया किडनैपिंग का केस, उधर लड़की ने जारी किया VIDEO

जमुई। शादी के 15 दिन बाद ही दुल्हन आशिक के साथ रफ्फूचक्कर हो गयी। इधर नाराज पिता ने बेटी के अपहरण का केस दर्ज कराया है। पिता के FIR के बाद बेटी ने अपना वीडियो शेयर कर खुद की मर्जी से आने और प्रेमी संग ही रहने की बात कही है। वीडियो में उसने कहा- हम लोग दो साल से रिलेशनशिप में हैं। प्रेमी के घर वालों का दोष नहीं है। हम अपनी मर्जी से उसके साथ भागे हैं। महिला ने यह भी कहा कि प्रेमी के घरवालों के ऊपर कुछ होता है तो उसका जिम्मेदार मेरे माता-पिता के साथ साथ उसके सास-ससुर होंगे।

मामला लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव का है। जानकारी के मुताबिक मोहनपुर गांव की रहने वाली सजनी (18) की शादी 7 जून को झाझा थाना क्षेत्र के रहने वाले अनमोल पासवान से हुई। 23 जून को महिला प्रेमी के साथ फरार हो गई। परिवारवालों का आरोप है कि उसके प्रेमी ने उसका किडनैप कर लिया है। केस दर्ज होने के 4 दिन बाद सजनी ने प्रेमी राकेश के साथ एक वीडियो जारी किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले के बारे में जानकारी के मुताबिक सजनी का उसी के गांव के रहने वाले राकेश कुमार से प्रेम संबंध चल रहा था, लेकिन उसकी शादी दूसरे लड़के से कर दी गई। 23 जून को सजनी के चचेरे भाई की शादी थी। वह अपने पति और सास के साथ शादी समारोह में गई थी। शादी के मौके पर काफी भीड़ थी, जिसका फायदा उठाकर सजनी प्रेमी के साथ भाग गई।हालांकि दुल्हा का कहना है कि अगर 10 दिन के भीतर लड़की वापस आ जाती है, तो वो उसे अपने साथ रख लेगा।

इधर लड़की के परिजनों ने राकेश पर आरोप लगाया है कि उसने बंदूक की नोंक पर अपहरण की वारदात को अंजाम दिया है। मामले की पड़ताल लक्ष्मीपुर थाना की पुलिस कर ही रही थी कि लड़की ने प्रेमी संग अपना वीडियो जारी किया है। इधर लड़की के पिता ने राकेश कुमार, उसके परिवार और एक दोस्त सहित 4 अन्य लोगों पर अहरण का केस दर्ज कराया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close