शिक्षिका बनने के बाद बीबी बेवफा ना हो जाये! इसी शक में पति बन गया हैवान…फिर किया ऐसा कांड…

Wife should not become unfaithful after becoming a teacher! Due to this suspicion, the husband became a beast... then did such a crime...

Teacher News: शिक्षिका बनने के बाद पत्नी बेवफा ना बन जाये! इसी शक में पति कातिल बन गया। पुलिस ने इस मामले में पति सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला बिहार के समस्तीपुर स्थित दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के अजनौल पंचायत का है, जहां वार्ड संख्या चार स्थित खोकसा में बीते मंगलवार को बीपीएससी शिक्षिका की जान ले ली गयी थी। शुक्रवार को इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें मृतका शिक्षिका के पति अनिष कुमार, ससुर नरेश कुमार साह, सास सुनैना देवी, ललन कुमार व हर्षित राज शामिल है।

शिक्षिका मनीषा कुमारी के ससुराल पक्ष के अनुसार हत्या का कारण जमीन विवाद बतलाया था, लेकिन शिक्षिका के पिता एवं भाईयों ने पुलिस के समक्ष उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन देते हुए जानकारी दी कि शिक्षिका की हत्या उसके ससुराल वालों ने ही की है। मृतका के मायके पक्ष के जरिए हत्या का कारण पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद का होना बतलाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षिका मनीषा कुमारी के पिता के लिखित आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन की, पता चला कि बीपीएससी शिक्षिका की शादी के चार वर्ष हो गए थे। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी मिलकर एक यूटूब चैनल में काम करते थे, इसी दौरान शिक्षिका की नौकरी बीपीएससी शिक्षिका के रूप में सरायरंजन प्रखंड के मनिका स्थित उत्कृमित मध्य विद्यालय में हुई। शिक्षिका वहीं पर खेतापुर गांव में किराए के मकान में रहने लगी।

पुलिस को पूछताछ में पति ने बताया कि पत्नी का व्यवहार बदलने लगा, जिस कारण शिक्षिका को उसके पति वापस अपने घर लेकर चले गए। फिर शिक्षिका अपने घर से ही विद्यालय आना-जाना करती थी। शिक्षिका के पति अनिष कुमार को पत्नी का किसी और से घनिष्टता होने का भी शक था। पति को डर था कि कहीं उसकी पत्नी छोड़कर किसी और से शादी न कर ले।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी बात को लेकर शिक्षिका के ससुराल वाले बराबर असहज महसुस करते थे. शिक्षिका से इन्हीं सब बातों को लेकर मुनमुटाव चलता रहता था। इन्ही सब कारणों से शिक्षिका के पति अनिष कुमार, ससुर नरेश साह एवं सास के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से शिक्षिका मनीषा कुमारी को गोली मार दी। पुलिस ने ससुराल वालों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्ता पिस्टल को बरामद किया है. वहीं मृतिका के पति ने जिस व्यक्ति से हथियार खरीदा गया था, उस व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close