शादी के बाद दुल्हन कर रही थी VIDEO कॉल पर दूसरे लड़के से बात, गुस्साया दुल्हा विदाई के बाद भाग गया दिल्ली, पुलिस में पहुंचा मामला

छपरा। दुल्हन को VIDEO कॉल पर दूसरे लड़के से बात करते देख, नाराज दुल्हा विदाई के बाद दुल्हन को छोड़कर भाग गया। इधर दुल्हा के अचानक गायब हो जाने के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मामला पुलिस के पास पहुंचा, जिसके बाद दुल्हा के अब दिल्ली में होने की जानकारी मिल रही है। दुल्हा ने परिजनों को बताया है कि वो दुल्हन वीडियो कॉल पर किसी और से बात कर रही थी, इसी गुस्से में वो भाग गया। मामला छपरा के भोरहा गांव का है।

जानकारी के मुताबिक भोरहां गांव निवासी दिनेश महतो के बेटे जियालाल कुमार की शादी रविवार की रात मढ़ौरा थाना क्षेत्र के नेथुआं गांव निवासी काशी महतो की पुत्री कुमारी ज्योति के साथ हुई थी। इधर दुल्हा के अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बीच दुल्हन के घरवाले लड़के के घर पहुंच लड़की को ले जाने की जिद करने लगे लेकिन लड़केवालों ने उसे नहीं जाने दिया। पुलिस दुल्हे की पड़ताल कर रही थी, इसी बीच दूल्हे ने बुधवार की दोपहर फोन कर घरवालों और पुलिस को मामले की जानकारी दी। लड़के के घर में बुधवार की दोपहर एक अनजान नंबर से फोन आया। दूल्हे का फोन तो उसने बताया कि वह दूसरे जगह चला आया है और सुरक्षित है। उसके बाद फोन बंद हो गया। घरवालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

लड़का पक्ष का कहना है कि जबतक लड़का का सुराग नहीं मिल जाता, लड़की को कहीं जाने नहीं दिया जाएगा। इसको लेकर लड़के के घर पर लड़की वालों ने काफी देर तक हो हंगामा भी किया। वहीं, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस भी मामले के जांच में जुटी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close