झारखंड में हत्या के बाद बवाल: बीच सड़क पर रोककर पीट-पीटकर मार डाला, गुस्साये लोगों ने किया सड़क जाम, दो गिरफ्तार
Chaos after murder in Jharkhand: Man stopped in middle of road, beaten to death, angry people blocked road, two arrested

Jharkhand Crime News: झारखंड में क्राइम का ग्राफ लगातार चढ़ता जा रहा है। एक बड़ी वारदात की खबर दुमका जिले से आ रही है। दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित चौंक पर एक ई रिक्शा चालक की हत्या कर दी गयी। घटना के विरोध में शव को एनएच 114 A पर रखकर जाम कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक दो पक्षों के विवाद की वजह से पूरी घटना की गयी है। प्रदर्शनकारी हत्या में शामिल लोगों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक दुमका के शिकारीपाड़ा स्थित शिमला ढाका गांव में दो पक्षों के बीच में जमीन विवाद चल रहा था। विवाद को लेकर रविवार को सफ़ारुद्दीन मियां के ई रिक्शा से थाना जा रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने रिक्शा रोक दिया और सफ़ारुद्दीन से विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने लगा तो दूसरे पक्ष के लोगों ने ई रिक्शा चालक सफ़ारुद्दीन को लात घुसे और लाठी से पिटाई कर दी।
इस घटना में आटो चालक की स्थिति बिगड़ गयी, उसे तत्काल शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लागा गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। वहां से भी चिकित्सकों ने वर्धमान रेफर कर दिया. जहां उसकी मौत हो गई। आज शव के घर पहुंचते ही परिजन और स्थानीय लोग गुस्सा हो गये। डेडबॉडी लेकर वो शिकारीपाड़ा थाना से कुछ ही दूर पर स्थित बीच चौक पर रखकर एनएच114 A दुमका रामपुरहाट मार्ग को जाम कर दिया।
परिजनों ने दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने और परिवार वालों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। मोइन ने इस घटना के लिए करीम मियां, कोबाद मियां, जलील अंसारी अब्दुल मियां, रमजान अंसारी और बशीर मियां को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद जाम को खत्म कराया गया। पुलिस ने बताया कि कल रात में ही छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. जिसमें से दो लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।












