ज्योति सिंह के समर्थन में उतरी अक्षरा सिंह, खेसारीलाल यादव को गरियाया, जानिये अक्षरा सिंह ने क्या कुछ कहा…पढ़िये ये बयान …

Akshara Singh came out in support of Jyoti Singh and criticized Khesari Lal Yadav. Find out what Akshara Singh said...read her statement...

Akshra Singh and Jyoti Singh: भोजपुरी सिनेमा की दुनिया और राजनीति का संगम इन दिनों बिहार के काराकाट लोकसभा सीट पर देखने को मिल रहा है। इस सीट पर भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं। ज्योति सिंह इन दिनों लगातार जनसंपर्क कर रही हैं और मतदाताओं से अपने पक्ष में समर्थन की अपील कर रही हैं।

इस बीच ज्योति सिंह को लेकर अक्षरा सिंह का बयान सामने आया है। भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने ज्योति सिंह का खुलकर समर्थन किया है। अक्षरा,जो कभी पवन सिंह की गर्लफ्रेंड चुकी है, ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह ज्योति सिंह की हिम्मत और आत्मनिर्भरता की प्रशंसा करती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

अक्षरा सिंह ने कहा – “ज्योति अपने बलबूते लड़ रही हैं”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अक्षरा सिंह ने इंटरव्यू में कहा,

“अच्छी बात है कि ज्योति सिंह चुनाव लड़ रही हैं। एक महिला होने के नाते मैं चाहती हूं कि वो सफल हों। आज वो जो कुछ भी कर रही हैं, अपने बलबूते कर रही हैं। कोई किसी की जर्नी नहीं समझता — कौन किस मुश्किल दौर से गुजर रहा है, यह हम तय नहीं कर सकते।”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अक्षरा सिंह ने यह भी कहा कि वह खेसारी लाल यादव, जो राजद से छपरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, का समर्थन नहीं करेंगी क्योंकि उनके साथ व्यक्तिगत मतभेद हैं। उन्होंने कहा,

“वो तो खुलेआम मेरे बारे में अनादर करते हैं, तो मैं कहां से उनको सपोर्ट करूंगी। इंसानियत के नाते इतना जरूर चाहूंगी कि इंडस्ट्री के लोग आगे बढ़ें।”

 

 

ज्योति सिंह का चुनावी हलफनामा

ज्योति सिंह ने अपने चुनावी हलफनामे में पवन सिंह का नाम शामिल नहीं किया है। उन्होंने अपनी वैवाहिक स्थिति के कॉलम में खुद को “परित्यक्ता” (जिसे पति ने छोड़ दिया हो) लिखा है। पति के नाम की जगह उन्होंने केवल लिखा है — “ख्याति प्राप्त भोजपुरी कलाकार”।

 

ज्योति सिंह ने हलफनामे में बताया कि उनके पास कुल 18.8 लाख रुपये की संपत्ति है। इसमें एक 2024 मॉडल की ग्रैंड विटारा कार (कीमत करीब ₹14 लाख), 30 ग्राम सोना (कीमत लगभग ₹4 लाख) और ₹80 हजार नकद राशि शामिल है। दिलचस्प बात यह है कि पिछले पांच वर्षों में उनकी संपत्ति में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है।

 

पवन सिंह और अक्षरा सिंह का पुराना रिश्ता

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पवन सिंह और अक्षरा सिंह का नाम कभी सबसे चर्चित जोड़ी के रूप में लिया जाता था। दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में दीं और दोनों के बीच लंबे समय तक अफेयर की खबरें भी खूब चर्चा में रहीं। लेकिन बाद में दोनों के रिश्तों में दरार आ गई। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर मानसिक और भावनात्मक उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, जिसके बाद दोनों का रिश्ता सार्वजनिक रूप से खत्म हो गया।अब जब पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह चुनावी मैदान में हैं और अक्षरा सिंह उनका समर्थन कर रही हैं, तो यह भोजपुरी इंडस्ट्री और राजनीतिक गलियारों दोनों के लिए चौंकाने वाला और दिलचस्प मोड़ है।

Related Articles

close