पटना से उड़ान भरने वालों के लिए अलर्ट: 9-10 मई को Indigo और Air India Express की 6 फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा

पटना, 9 मई 2025: देशभर में बढ़े सुरक्षा अलर्ट के बीच पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने और पहुंचने वाली कुल 6 फ्लाइट्स को आज (9 मई) और कल (10 मई) के लिए रद्द कर दिया गया है। इसमें इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें शामिल हैं। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से सफर से पहले एयरलाइन से संपर्क करने की सलाह दी है।

आतंकियों पर “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद देश में हाई अलर्ट

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया। इसके बाद से देशभर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है, जिसका सीधा असर हवाई सेवाओं पर भी देखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किन उड़ानों को किया गया रद्द?

पटना एयरपोर्ट से आने-जाने वाली जिन फ्लाइट्स को रद्द किया गया है, उनमें शामिल हैं:

IndiGo एयरलाइंस:

Air India Express:

इन उड़ानों का संचालन पहले भी बुधवार और गुरुवार को नहीं हुआ था, और अब शुक्रवार व शनिवार (9-10 मई) को भी ये रद्द रहेंगी।

पटना एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा

पटना एयरपोर्ट पर CISF और CRPF की अतिरिक्त तैनाती की गई है। चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है और हर आने-जाने वाले व्यक्ति की कड़ी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा में किसी तरह की चूक की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जा रही है।

यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे एयरपोर्ट पर समय से पहले पहुंचें और अपनी फ्लाइट की स्थिति जानने के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close