झारखंड के सभी सरकारी स्कूल 21 जून को खुलेंगे, योगमय झारखंड अभियान की शुरुआत

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026, योगमय झारखंड, Jharkhand Yoga Day, Yoga Day in Schools, Jharkhand Education Department

रांची। रविवार को भी स्कूल खुले रहेंगे। झारखंड के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों मे इसकी तैयारी शुरू हो गयी है। दरअसल योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत राज्य सरकार ने 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को योगमय झारखंड 2026-27’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। रविवार होने के बावजूद राज्य के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे और विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा कर्मचारियों की सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

12 से 15 जून तक शिक्षकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसे लेकर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमा शंकर सिंह द्वारा जारी निर्देश के अनुसार इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रखी गई है।कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) ने विस्तृत एसओपी जारी की है। इसके तहत 12 से 15 जून तक जिला, प्रखंड और संकुल (क्लस्टर) स्तर पर शिक्षकों का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा, ताकि वे विद्यालयों में योग गतिविधियों का प्रभावी संचालन कर सकें।

पोस्टर, निबंध और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

योग दिवस को लेकर विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय योग ओलंपियाड के तहत पोस्टर निर्माण, स्लोगन लेखन, कविता और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।स्कूल स्तर पर चयनित प्रविष्टियों को प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर मूल्यांकन के लिए भेजा जाएगा। उत्कृष्ट रचनाओं को एनसीईआरटी के राष्ट्रीय पोर्टल पर भी अपलोड किया जाएगा।

16 से 20 जून तक रोजाना होगा सामूहिक योगाभ्यास

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 16 जून से 20 जून तक सभी विद्यालयों में प्रतिदिन सुबह 7:15 बजे से 8:00 बजे तक 45 मिनट का सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा।इस योग सत्र में विद्यार्थियों के साथ-साथ सभी शिक्षक एवं विद्यालय कर्मियों की भागीदारी अनिवार्य होगी। वहीं 17 जून को प्रत्येक विद्यालय में सात सदस्यीय योग क्लब का पुनर्गठन भी किया जाएगा, जो पूरे वर्ष योग संबंधी गतिविधियों का संचालन करेगा।

पहली क्लास से पहले होगा दो मिनट का मेडिटेशन

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए निर्देश जारी किया है कि अब विद्यालयों में प्रत्येक दिन पहली कक्षा शुरू होने से पहले क्लास टीचर विद्यार्थियों को दो मिनट का ध्यान (मेडिटेशन) कराएंगे।विभाग का मानना है कि इससे विद्यार्थियों की एकाग्रता, मानसिक संतुलन और सीखने की क्षमता में सकारात्मक सुधार होगा।

बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

विद्यालय स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 21 जून को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन पर होने वाला खर्च समग्र शिक्षा के कॉम्पोजिट स्कूल ग्रांट मद से वहन किया जाएगा।विभाग ने स्पष्ट किया है कि योग दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन और शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक या प्राचार्य की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close