गजब हो गया : आत्महत्या में धोखा देने वाले प्रेमी पर FIR…..साथ पहुंचे थे जान देने, प्रेमिका को नदी में कुदवाया, खुद प्रेमी हो गया फरार….प्रेमिका तैरकर निकल आयी बाहर…फिर..

प्रयागराज। बेवफा प्रेमी पर खफा प्रेमिका ने एफआईआर दर्ज करायी है। ये बेवफाई भी बड़ा अजब है। प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ मरना चाहती थी, लेकिन प्रेमी ने प्रेमिका को आत्महत्या के लिए नदी में कूदा दिया और फिर मौके से फरार हो गया। मामला प्रयागराज का है। प्रयागराज के नैनी ब्रिज पर दोनों आत्महत्या करने के मकसद से पहुंचे। जान देने के लिए प्रेमिका और प्रेमी दोनों साथ कूदना था, लेकिन प्रेमिका को प्रेमी ने कूदा दिया, और फिर खुद वहां से भाग गया। इधर, प्रेमिका और चलाक निकली, जब उसने देखा की प्रेमी उसके साथ नहीं कूदा है तो वो तैरकर बाहर निकल गयी और साथ आत्महत्या नहीं करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करा दिया।

जानकारी के मुताबिक 32 वर्षीय शादीशुदा महिला को 30 वर्षीय एक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग था। प्यार इतना परवान चढ़ा कि एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाईं. इस प्यार में खटास तब आ गई, जब महिला अपने बच्चों के साथ पुणे घूमने चली गई. उस दौरान प्रेमी ने शादी कर ली. जब प्रेमिका पुणे से वापस आई तो प्रेमी की शादी की खबर से वह खफा हो गई. इसके बाद प्रेमिका ने अपने प्रेमी से दुल्हन को तलाक देने की बात कही और लड़ने झगड़ने लगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रेमिका इस बात से नाराज चल रही थी कि प्रेमी उससे शादी के लिए अपनी पत्नी को तलाक क्यों नहीं दे रहा है। लड़ते-झगड़ते दोनों ने इस बात का फैसला लिया कि दोनों आत्महत्या कर लेंगे। दोनों प्रयागराज के नये ब्रिज में पहुंचे और आत्महत्या करने का फैसला लिया। इधर प्रेमिका ने नदी में तो छलांग लगा दी, लेकिन प्रेमी नहीं कूदा। पत्नी को पानी में कूदने के बाद वो वहां से भाग गया।

इधर प्रेमिका घटना के बाद किसी तरह बाहर निकल गयी। निकलते ही उसने प्रेमी की खबर ली और फिर थाने में एफआईआर दर्ज करा दिया। शादी शुदा प्रेमिका ने शादीशुदा प्रेमी पर कई संगीन आरोप लगाये हैं। इस मामले में प्रयागरात के कीडगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close