जयमाला में गजब हो गया ! दुल्हन के गले में दुल्हे ना डाला माला, तो साली बिदक कर चढ़ गयी छत पर… “दीदी से की शादी तो जान दे दूंगी”… पढ़िये पूरा मामला

छपरा। शादी का सीजन चल रहा है और इस शादी के मौसम में बिहार से अजब-गजब खबर आ रही है। होने वाले जीजा पर साली का इस कदर दिल आ गया कि मालाफेर के दौरान ही छोटी बहन ने बवाल कर दिया। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह से शादी संपन्न हुआ। मामला छपरा का है। दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा, लेकिन शादी दुल्हन की छोटी बहन से करनी पड़ी। जयमाला के रस्म के दौरान दुल्हन ने दूल्हे के गले में वरमाला डाल दिया। तभी दुल्हन की छोटी बहन छत पर चढ़ गई। कहा कि दीदी से शादी हुई तो कूद कर जान दे दूंगी। फिर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।

पूरा मामला मांझी थाना इलाके के भभौली गांव का है। जानकारी के मुताबिक साल भर पहले छपरा शहर के बिनटोली के रहने वाले जगमोहन महतो के पुत्र राजेश कुमार की शादी रिंकू कुमारी से तय हुई थी। इस बीच लड़के की बातचीत रिंकू की छोटी बहन पुतुल कुमारी से ज्यादा होने लगी। वह अपनी होने वाली साली को एग्जाम दिलाने भी ले गया। दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगीं, लेकिन दोनों लोग ही अपने दिल की बात परिवार वालों से नहीं कह सके। लेकिन शादी के दिन नौटंकी शुरू हो गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दुल्हा राजेश बारात लेकर पहुंचा। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में जयमाला की रस्म पूरी की गई। लेकिन तभी तमाशा शुरू हो गया। दुल्हन की छोटी बहन पुतुल कुमारी चुपके से छत पर चढ़ गई। छत से ही दूल्हे को मोबाइल से फोन करके धमकी दी कि मेरे साथ शादी नहीं करेंगे तो छत से कूदकर अपनी जान दे दूंगी। देखते ही देखते माहौल बिगड़ गया। दोनों पक्षों में गाली गलौज और मारपीट शुरू हो गयी। दोनों पक्ष के लोग आपस में गुत्थमगुत्थी करने लगे। मौके पर भगदड़ मच गई।

विवाद की सूचना पुलिस को मिली तो मांझी थाना पुलिस और कुछ जनप्रतिनिधियों मौके पर आये। स्थानीय लोगों की पहल पर देर रात दुल्हन की रजामंदी से छोटी बहन के साथ विवाह कराया गया। दुल्हा ने जयमाला बड़ी बहन को डाला था, लेकिन सिंदूर छोटी बहन को लगानी पड़ी। दुल्हा आया था दुल्हन से शादी के लिए लेकिन वो साली को दुल्हन बनाकर विदा करा ले गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close