अजब-गजब प्यार : बच्चे को ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर से बच्चे की मम्मी को हुआ प्यार, फिर हो गयी फरार, अब पति फोटो दिखा-दिखा कर लगा रहा फरियाद

दरभंगा। प्यार आजकल कभी भी किसी से भी हो जा रहा है। दरभंगा में ही देख लीजिये, एक मम्मी को बच्चे को ट्यूशन पढ़ाने वाले वाले टीचर से ही प्यार हो गया। अब प्यार हो गया तो, फिर क्या था दोनों फरार हो गये। इश्क वाला लव जिस वक्त बच्चे की मम्मी और बच्चे की टीचर में हो रहा था, उस वक्त बच्चे के पापा दूसरी जगह नौकरी कर परिवार को पालने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे थे।

मामला बिहार के दरभंगा का है, जहां ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर पर महिला का दिल ऐसा आया कि पति को छोड़ महिला फरार हो गयी। अब पति जगह जगह गुहार लगा रहा है। जानकारी के मुताबिक दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना इलाके में रहने वाले अजीत कुमार ने पत्नी गोल्डी और दो बच्चों को शहर में किराए पर मकान लेकर रखा, ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा हासिल हो सके।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पति अजीत के मुताबिक उसने अपने दोनों बच्चों को प्राइवेट स्कूल में भर्ती करवाया और घर पर पढ़ने के लिए एक प्राइवेट टीचर रवि कुमार को भी लगा दिया। खुद अजित पटना में रहकर नौकरी करने लगा ताकि परिवार की जरूरतों को पूरा कर सके। इसी बीच एक दिन महिला अपने बच्चों के साथ गायब हो गई। इसकी जानकारी किसी परिजन ने पटना में नौकरी कर रहे अजीत को दी। अजीत भागा-भागा दरभंगा पहुंचा।

पति अजीत ने हर जगह पत्नी और बच्चों की खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसी बीच, पता चला कि बच्चों को पढ़ाने वाले टीचर रवि कुमार भी उसी दिन से अपने घर से लापता है. तब दोनों के प्यार की कहानी सामने आई। इधर पति अजीत का पत्नी को ढूंढकर परेशान है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close