IPS के बेटे का कमाल : NEET की रिजल्ट में टॉपर के बराबर आये नंबर… लेकिन फिर भी मेरिट लिस्ट में मिला दूसरा स्थान..

रांची करीब 2 महीने बाद NTA ने NEET UG 2022 के परिणाम को जारी किया। परिणाम जारी होते ही 18 लाख छात्रों को राहत मिली। लंबे समय से छात्र सोशल मीडिया पर अपने परिणाम को जारी करने की मांग कर रहे थे। जो भी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे वह अपने परिणाम को अब आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

हरियाणा के नारनौल की रहने वाली राजस्थान के कोटा से 12वीं की पढ़ाई करने वाली तनिष्का ने नीट यूजी 2022 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक वन प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी आशीष बत्रा के पुत्र वत्स दूसरे रैंक, तीसरी रैंक पाने वाले कर्नाटक के हृषिकेश नागभूषण और चौथी रैंक पाने वाले कर्नाटक से ही रुचि पावाशे ने भी समान स्कोर 99.9997733 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आईपीएस अधिकारी आशीष बत्रा के दूसरे पुत्र ने पाया 1280वां रैंक

यूजी neet रिजल्ट में वत्स ने दूसरे रैंक और उनके दूसरे भाई वत्सल ने 1280 वां रैंक हासिल किया है। वत्स और वत्सल के पिता आशीष बत्रा झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं, जबकि उनकी मां मोनिका आशीष बत्रा भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी के रूप में वर्तमान में एनसीबी में डिप्टी महानिदेशक है। वही आशीष बत्रा वर्तमान में एनआईए में आईजी के पद पर झारखंड में ही तैनात है।

झारखंड के इन छात्रों ने पाया ऑल इंडिया रैंक

झारखंड के आयुष कुमार झा ऑल इंडिया रैंक में 133 हासिल हुआ, इन्हें 720 में 695 अंक मिले हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार रांची के आर्यमन साहू को ऑल इंडिया रैंक में 1671 रैंक मिला है। मोनू कुमार को ऑल इंडिया रैंक 2012, रोशन कुमार को ऑल इंडिया रैंक 2015, बिनु अमरदीप को ऑल इंडिया रैंक 2399, ज्योति कुमारी को ऑल इंडिया रैंक 3629 और राहुल राज को ऑल इंडिया रैंक 7293 हासिल हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close