Amazon Sale: अमेज़न में शुरू होने वाली है बंपर सेल, स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी और ईयरफोन्स पर बंपर डिस्काउंट, नये मोबाइल भी होंगे लांच

नई दिल्ली। सेल का इंतजार कर रहे हैं, आपका इंतजार अब खत्म हो गया है। एमेजॉन पर बहुत ही कम कीमत पर आप खरीदी कर सकते हैं। खासकर अगर आप नया फोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, टैबलेट, ईयरफोन, ईयरबड्स, स्मार्ट स्पीकर समेत अन्य डिवाइस खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपको थोड़ा इंतजार कर लेना चाहिए। Amazon भारत में 15 और 16 जुलाई को नई सेल लेकर आ रही है। ई-कॉमर्स साइट पर Amazon Prime Day के दौरान भारी डिस्काउंट के साथ खरीदारी करने का मौका मिलेगा। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप इस खास मौके पर क्या कुछ लाभ उठा सकते हैं।

Amazon पर हुई सेल की घोषणा
Amazon पर OnePlus, iQOO, Realme Narzo, Samsung, Motorola, boAt और Sony जैसे टॉप ब्रांड्स के हजारों प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट शामिल हैं। अमेजन पर प्राइम डे सेल 15 जुलाई को 12 बजे शुरू होगी और 16 जुलाई को रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी। प्राइम डे के दौरान ग्राहकों को देशभर में सबसे तेज डिलीवरी का लाभ भी मिलेगा। प्राइम मेंबर्स को 25 शहरों में उसी दिन या अगले दिन तक डिलीवरी मिलेगी। वहीं टियर 2 शहरों से प्राइम मेंबर्स को 24 से 48 घंटे में डिलीवरी मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट
सेल के दौरान स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, स्मार्टफोन्स और अन्य डिवाइसेज और एक्सेसरीज पर डिस्काउंट दिया जाएगा। स्मार्ट टेक डिवाइसेज में Echo, Fire TV और Kindle डिवाइसेज को सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा। सेल के दौरान स्मार्ट स्पीकर, स्मार्ट डिस्प्ले और फायर टीवी प्रोडटक्ट्स पर 55 प्रतिशत तक छूट मिलेगी।
बैंक ऑफर
प्राइम डे के दौरान ग्राहकों को भारी बचत का मौका मिलेगा। ICICI बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड, SBI क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा प्राइम मेंबर्स Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड के जरिए 2,500 रुपये तक का लाभ ले सकते हैं, जिसमें 300 रुपये कैशबैक और 2,200 रुपये के रिवार्ड्ज शामिल हैं। वहीं नॉन-प्राइम मेंबर्स को 200 रुपये कैशबैक और 1,800 रुपये के रिवार्ड्ज और 3 महीने तक फ्री प्राइम मेंबरशिप शामिल है।

इन ब्रांड्स के स्मार्टफोन खरीदने के मिलेंगे मौके

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आगामी सेल के दौरान, अमेज़न सेल प्रीव्यू पेज से पता चलता है कि कस्टमर्स को वनप्लस 11R 5G, Apple iPhone 14, Samsung Galaxy S20 FE, iQOO 11 5G, Redmi 12C, Samsung Galaxy M33 5G, Realme Narzo N53, OnePlus 11 5G, Redmi पर ऑफर मिलेंगे. नोट 12 5जी, लावा ब्लेज़ 5जी, टेक्नो स्पार्क 9, ओप्पो ए78 5जी और कई हैंडसेट पर बेहतरीन डील्स मिलेंगे.

कई नए स्मार्टफोन भी होंगे लॉन्च
प्राइम डे सेल के दौरान कई आगामी स्मार्टफोन भी अमेज़न पर पहली सेल में उपलब्ध होंगे. वनप्लस नॉर्ड 3 5जी 5 जुलाई को लॉन्च होने वाला है और अमेजन पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा और सैमसंग गैलेक्सी एम34 5जी भारत में 7 जुलाई को लॉन्च होगा और अमेजन प्राइम डे सेल के दौरान बिक्री पर जाएगा. खबर के मुताबिक, अमेज़न प्राइम सदस्यों को अब सभी प्रकार की उबर सवारी पर 5 प्रतिशत की छूट मिल सकती है. 5 प्रतिशत में से 4 प्रतिशत उबर कैश के रूप में और 1 प्रतिशत अमेज़न पे वॉलेट में जमा किया जाएगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमेज़न डिवाइस पर शानदार डील
कंपनी का कहना है कि इस प्राइम डे पर ग्राहकों को इको (एलेक्सा के साथ), फायर टीवी और किंडल डिवाइस पर 50 प्रतिशत तक की छूट और ऑफर भी मिलेंगे. अमेजन रिव्यू पेज से पता चलता है कि अमेजन डॉट 4th जेन स्मार्ट स्पीकर 4,499 रुपये से कम होकर 2,249 रुपये में उपलब्ध होगा. एलईडी डिस्प्ले के साथ इको डॉट 4th जेनरेशन की कीमत 1,000 रुपये कम होकर 4,499 रुपये होगी.

Related Articles

close