अमित शाह पलामू में गरजे, बोले, भाजपा की सरकार बना दो, घुसपैठियों को खदेड़ देंगे, हेमंत सरकार और कांग्रेस पर साधा निशाना

Amit Shah roared in Palamu, said, form BJP government, will drive out infiltrators, targeted Hemant government and Congress.

Amit Shah In Jharkhand : अमित शाह ने आज झारखंड में चुनावी रैली की। इस दौरान उनके निशाने पर हेमंत सोरेन रहे। शाह ने पलामू में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी को आड़े हाथों लिय़ा। उन्होंने कहा हेमंत सरकार अपने वोट बैंक के लिए बांग्लादेशी घुसपैठियों को बढ़ावा दे रही है। ये झारखंड के युवाओं की नौकरी खा जा रही हैं। हमारी सरकार बना दो, हम सभी घुसपैठियों को खदेड़ देंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान शाह ने उन्होंने कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर जमकर हमला बोला। जनता से अपील करते हुए कहा कि आप 350 करोड़ रुपए लूटने वाले को सबक सीखा दो। हम आपको सुखद प्रदेश देंगे। उन्होंने कहा कि हम धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं देंगे। ये कांग्रेस वाले महाराष्ट्र में 10% मुस्लिमों को आरक्षण देने के पक्ष में हैं। मैं आप लोगों से पूछना चाहता हूं कि अगर ये आरक्षण देंगे तो कम किसका होगा? दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों का होगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान उन्होंने भाजपा के संकल्प पत्र का उल्लेख कर अपने वादों का दोहराया।पलामू प्रमंडल की छतरपुर विधानसभा सीट से भाजपा की पुष्पा देवी उम्मीदवार हैं, जो पूर्व मंत्री मनोज कुमार की पत्नी हैं। इसके बाद अमित शाह उतरी छोटानागपुर के हजारीबाग और फिर कोल्हान के पोटका में जनसभा करेंगे। हजारीबाग से भाजपा के प्रदीप प्रसाद प्रत्याशी हैं। वहीं, पोटका से पूर्व CM अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा चुनाव लड़ रही हैं। बता दें कि छत्तरपुर के बाद हजारीबाग और पोटका में भी अमित शाह की चुनावी रैली है. वहीं जमशेदपुर पश्चिमी में अमित शाह रोड शो करेंगे. अमित शाह के इन कार्यक्रमों के लिए भाजपा ने पूरी तैयारी की है. सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

 

अमित शाह जमशेदपुर में रोड शो भी करेंगे, जो दो विधानसभा (जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिम) में होगा। जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू मैदान में हैं, जो पूर्व CM और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू हैं। जबकि, जमशेदपुर पश्चिम से NDA के सहयोगी JDU नेता सरयू राय चुनाव लड़ रहे हैं।शाह का रोड शो जुबिली पार्क गेट से शुरू होकर भालुबासा चौक पर जाकर समाप्त होगा। इन सभी इलाकों में पहले चरण में 13 नवंबर को मतदान होगा।

Related Articles

close