महिला दारोगा का अपहरण, कार में बनाया बंधक और फिर ....पुलिस ने दर्ज किया केस, जानिये पूरा मामला

By :  Aditya
Update: 2024-09-17 15:26 GMT

Lady Daroga ko kidnep ki Dhamki: महिला दारोगा को पहले किडनैप करने की धमकी दी गयी और फिर उसे कथित तौर पर गाड़ी में अगवा कर लिया गया। घटना के बाद इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है। आरोप है कि एक युवक महिला दारोगा पर छेड़छाड़ का केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहा था।

वो लगातार दारोगा को परेशान कर रहा था। इस बीच मौका पाकर उसने साथियों संग उसे कार में बंधक बना लिया। महिला दारोगा ने लखनऊ के बीबीडी थाने में केस दर्ज कराया है।

"
"

आरोप है कि महिला दारोगा को एक युवक काफी समय से परेशान कर रहा था। उसका पीछा करने के साथ ही नंबर बदल कर बार-बार फोन करता था। इससे परेशान होकर पीड़िता ने महिला थाने में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। दारोगा के केस दर्ज कराने से युवक गुस्सा गया और वह मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगा। जब दारोगा ने उसकी बात नहीं मानी तो उसने धमकी देनी शुरू कर दी. बाद में अगवा कर बंधक बना लिया और जबरन अपनी बात मनवाने की कोशिश करने लगा।

जानकारी के मुताबिक पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर लगे CCTV खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला दारोगा लखनऊ में तैनात है। उसकी शिकायत के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. अब जांच-पड़ताल की जा रही है।

आरोपी छेड़छाड़ के मुकदमे में महिला दारोगा पर सुलह का दबाव बना रहा था। लखनऊ पुलिस अब घटनास्थल पर लगे CCTV कैमरे आदि खंगाल रही है और शिकायतकर्ता से पूछताछ के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।

Tags:    

Similar News