वाह रे मां! आशिक के लिए औलाद को मार डाला: प्रेमी ने शादी के लिए रखी शर्त.... मां ने तीन साल की बेटी का किया कत्ल, फिर ट्रॉली बैग में...
Love Affair : मां पर प्यार का भूत इस कदर चढ़ा था कि आशिकी में उसने अपने बच्चे को ही मार डाला। दिल को झकझोर देने वाली घटना बिहार के मुजफ्फरपुर की है। प्रेमी ने शादी शुदा प्रेमिका को कहा था, कि वो बेटी को लेकर ना आये, इसलिए मां ने अपनी तीन साल की बेटी को मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस ने घटना का खुलासा किया, तो रौंगटे खड़े हो गये। मिस्टी की मां काजल को उसके प्रेमी के घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 'काजल अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी।
प्रेमी ने कहा था कि तुम अकेले आना, बेटी को साथ मत लाना। इसलिए काजल ने 3 साल की मिस्टी की हत्या की और घर से फरार हो गई। 'काजल अक्सर क्राइम पेट्रोल देखा करती थी। इस सीरियल के एक-दो एपिसोड में हत्या कर शव को ट्रॉली बैग में रखकर फेंकने का तरीका सीखा। इसके बाद उसने बेटी की चाकू से गला काटकर हत्या की।
पुलिस की पूछताछ में काजल ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।' काजल ने छत से ट्रॉली बैग को घर के पीछे फेंक दिया था। सबूत मिटाने के लिए छत और अपने कमरे को अच्छे से धो दिया था।
इसके बाद वो घर से भाग गई। सिटी एसपी ने बताया कि एफएसएल की टीम ने घर से कई सबूत बरामद किया। इससे स्पष्ट हो गया था कि काजल ने ही हत्या की है।काजल का फोन शुक्रवार शाम से ही बंद था। पुलिस ने महिला के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर रखा था। उसका आखिरी लोकेशन रामपुर हरि थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी रोड में ट्रेस किया गया था।
यही पर काजल का प्रेमी रहता था। 2019 में काजल कुमारी से मनोज की शादी हुई थी। मनोज कुमार, पत्नी काजल कुमारी और बेटी मिस्टी के साथ किराए के मकान में रहते थे। यहीं पर काजल का भाई भी रहता है। मनोज कुमार गोशाला चौक के पास एक मिठाई फैक्ट्री में हलवाई का काम करते हैं। मिस्टी दंपती की इकलौती संतान थी।
शुक्रवार की दोपहर वो अपने पति मनोज से फोन पर यह कहकर निकली थी कि वो बेटी को लेकर अपनी मौसी के घर बर्थडे में जा रही है. अगले दिन तीन साल की मिष्टी की शव कूड़े की ढेर पर उसी लाल रंग की ट्रॉली बैग में बंद मिला और काजल फरार हो गई. साथ ही वो अपने सारे गहने, आधार कार्ड व अन्य सामान ले गई और अपना फोन बंद कर दिया।