महिला दारोगा सस्पेंड: 20 हजार से कम में काम नहीं होगा..VIRAL .Audio पर SSP ने किया सस्पेंड, पढ़िये घूसखोरी की बातचीत
SDOP की रिपोर्ट के आधार पर SSP ने महिला दारोगा को निलंबित करने का आदेश दिया है। सब इंस्पेक्टर संवेदन पर किडनैपिंग के एक केस घूस मांगने का आरोप था। महिला दारोगा का AUDIO वायरल हुआ था।
Lady Sub Insepector Suspend: 20 हजार से कम में काम नहीं होगा... सोच समझ कर बता देना...घूस मांगने वाली महिला दारोगा सस्पेंड हो गयी है। महिला दारोगा संवेदना स्नेही का एक AUDIO सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसके बाद मामले की विभागीय जांच शुरू हुई। मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है। SDOP की रिपोर्ट के आधार पर SSP ने महिला दारोगा को निलंबित करने का आदेश दिया है। सब इंस्पेक्टर संवेदन पर किडनैपिंग के एक केस घूस मांगने का आरोप था। महिला दारोगा का AUDIO सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।
मामला नाबालिग के अपहरण से जुड़ा है। सरैया थाना में प्रेम-प्रसंग में नाबालिग लड़की के अपहरण का केस दर्ज हुआ था, जिसकी छानबीन एसआई स्नेहा कर रही थीं। आरोप है कि इस केस में आरोपी का नाम का काटने के लिए उन्होंने 20 हजार रुपए घूस ली। हालांकि, वायरल ऑडियो सामने आने पर सब इंस्पेक्टर का कहना है कि 20 हजार उसे नहीं मिले। मामला कुछ महीने पहले का है।
12 जनवरी 2024 को एक नाबालिग लड़की का अपहरण हुआ था। नाबालिग के पिता राजकुमार पांडे ने सरैया थाने में केस दर्ज कराया था। मनीष कुमार और उसके 3-4 साथियों पर हथियार के बल पर बेटी को जबरदस्ती उठा लेने का आरोप था। लड़की के पिता ने अपनी शिकायत में मनीष कुमार उसके पिता रामेश्वर ठाकुर, चाचा रामनरायण ठाकुर, बहन रूबी कुमारी और मां माधुरी देवी पर आरोप लगाया।
आरोपी मनीष के जीजा को एक महीने पहले हिरासत में लाया गया था, फिर उससे बॉन्ड भरवाकर छोड़ दिया गया था। रविवार की सुबह श्याम सुंदर ने महिला ने दारोगा को फोन किया। बातचीत में घूसखोरी की बात हो रही है।दरोगा कह रही है कि थाना आओ और अपना काम कराओ। एसआई कहती है, 20 हजार से कम में तुम्हारा काम नहीं होगा। 10 हजार देने की बात कहता है। दरोगा नहीं मानी, तो 11 हजार देने की बात कही। एसआई 20 हजार से कम में काम न होने की बात कह कर फोन काट देती है।
अब पढ़िए ऑडियो में क्या है...
- महिला दारोगा- तुम भी गायब हाे जाओ...हम पकड़ने जा रहे हैं क्या।
- आरोपी का जीजा- मैम...पांव पकड़ रहा हूं,10 हजार में काम कर दीजिए।
- महिला दारोगा: सोच समझ कर बता देना।
- आरोपी: क्या बताऊं मैम। उस समय 20 हजार रुपए लग गए।
- महिला दारोगा: वो हमको दिए।
- आरोपी: आप ही को देने के लिए दिए।
- महिला दारोगा: अब चुपचाप अपना काम कराओ।
- आरोपी: मैम। 10 हजार ले लीजिए।
- महिला दारोगा : नहीं उससे कम नहीं होगा।
- आरोपी: डायरेक्ट आप ही को दूंगा।
- महिला दारोगा : उससे कम नहीं होगा।
- आरोपी: तब 10 हजार जुगाड़ कर आना होगा।
- महिला दारोगा: तुम्हारा काम समझे।
- आरोपी: मैम आपके पांव पकड़ रहा हूं
- महिला दारोगा : नहीं, तुम बेल करा लो।
- आरोपी: मैडम जब भी पकड़ाऊंगा तो मैं पकड़ाऊंगा