14 जिलों के सिविल सर्जन बदले, स्वाथ्य विभाग में बंपर तबादले, 197 डाक्टरों का भी ट्रांसफर

By :  HPBL
Update: 2024-07-01 19:56 GMT

Health Department Transfer: स्वास्थ्य विभाग में बंपर तबादले हुए हैं। राज्य सरकार ने झटके में 14 जिलों के सिविल सर्जन को बदल दिया है। हालांकि तबादले स्वास्थ्य विभाग में कई पदों पर हुआ है। 197 मेडिकल अफसरों का भी तबादला हुआ है। बिहार में स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादलों में 14 जिलों को नए सिविल सर्जन मिले हैं। इनमे सहरसा, नवादा, नालंदा, सीतामढ़ी, शिवहर, रोहतास, पूर्णिया, अररिया, भागलपुर, दरभंगा, पश्चिम चंपारण, भोजपुर और जहानाबाद शामिल हैं।

"
"


इसके अलावा 19 सहायक औषधि नियंत्रक, दंत चिकित्सक, विशेष चिकित्सा पदाधिकारी, जनरल सर्जन, सहित 197 मेडिकल ऑफिसर्स के भी तबादले हुए हैं।तबादलों के बाद डॉ. कात्यानी मिश्रा को सहरसा का सिविल सर्जन नियुक्त किया गया है। डॉ. गीता अग्रवाल को नवादा, जितेंद्र कुमार सिंह को नालंदा, डॉ. सुरेश प्रसाद को सीतामढ़ी, डॉ. देवदास चौधरी को शिवहर और डॉ. मणिराज रंजन को रोहतास का सिविल सर्जन बनाया गया है।


डॉ. प्रमोद कुमार को कनौजिया को पूर्णिया का सिविल सर्जन बनाया गया है जबकि डॉ. श्रीनिवास प्रसाद को सिवान भेजा गया है। डॉ. कृष्ण कुमार कश्यप को अररिया, डॉ. अशोक कुमार को भागलपुर, डॉ. अरुण कुमार को दरभंगा, डॉ. विजय कुमार को पश्चिम चंपारण, डॉ. शिवेंद्र कुमार सिन्हा को भोजपुर का सिविल सर्जन बनाया गया है। डॉ. देवेंद्र प्रसाद को जहानाबाद का सिविल सर्जन नियुक्त किया गया है।





Tags:    

Similar News