झारखंडवासियों को बड़ा तोहफा: दिल्ली में अब नहीं लगेगा होटल का खर्चा, 7 मंजिला झारखंड भवन में रहना, खाना सब... देखें VIDEO

By :  HPBL
Update: 2024-09-03 17:37 GMT

Ranchi/ नई दिल्ली।  हेमंत सोरेन ने झारखंड वासी को बड़ा तोहफा दिया है। 2016 में झारखंड भवन का भूमि पूजन के बाद आज भवन पूरी तरह से तैयार हो गया और मुख्यमंत्री Hemant Soren ने उद्घाटन के  बाद राज्य को समर्पित कर दिया। मालूम हो की वर्ष 2016 ने तत्कालीन रघुबर दास और राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने इसका शिलान्यास किया था। 

पूर्व के झारखंड भवन में जगह की कमी थी। जिसके बाद नए झारखंड भवन बनाने पर बल दिया गया। नया झारखंड भवन 7 मंजिली है और दिल्ली के पॉश इलाके कनॉट पलेस में स्थित है।इसकी साज सज्जा देखते के बाद ये बिलकुल महंगे होटल की याद दिलाता है।

"
"

Full View

बिल्कुल अत्याधुनिक तरीके से निर्मित ये झारखंड भवन में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्री, वीआईपी के लिए अलग अलग स्थान आवंटित है। जिसमे खाने का हॉल, सभागार ,प्रतिक्षालय सभी बिलकुलालग तरह से इंटीरियर से सुसज्जित है।

आज उद्घाटन के अवसर पर पत्नी संग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ साथ मंत्री रामेश्वर उरांव, मिथिलेश ठाकुर, बेबी देवी, सत्यानंद भोक्ता सहित कई मंत्री, मुख्य सचिव और सचिव उपस्थित थे। 

नव निर्मित भवन की अंदर साज सज्जा, फर्श, बेड इंटीरियर बेहद मनममोहक है। उद्घाटन के मौकेपर पहुंचे सभी अतिथि ने हरेक कमरे, व्यवस्था का जायजा लिया।भवन निर्माण विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने सभी कमरे और स्थान से सभी को अवगत कराया।

हेमंत सोरेन ने इस बात से अवगत कराया की कैसे आप झारखंड भवन का लाभ ले सकते है। झारखंड की पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया और सभी अतिथि ने इसका आनंद उठाया।


Tags:    

Similar News