उत्पाद सिपाही भर्ती में मौत मामले पर भाजपा एक्शन में, पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष पहुंचे मृतक के परिजनों से मिलने, परिजनों को सहायता.....

By :  Aditya
Update: 2024-09-04 01:10 GMT

रांची। उत्पाद सिपाही में 12 युवाओं की मौत को लेकर भाजपा काफी आक्रमक है। भाजपा इसे चुनाव के पहले बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी में है, लिहाजा अब वो प्रत्येक मृतक के परिवार से मिलकर उनके साथ खड़े होने की बात कह रही है। मंगलवार से खुद पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और नेता प्रतिपक्ष अलग-अलग पीड़ित परिवारों से मिले।


इस दौरान हेमंत सरकार उनके निशाने पर रही। भाजपा की तरफ से कुछ सहायता भी उपलब्ध करायी जा रही है, हालांकि इसका विवरण नहीं मिल पाया है। लेकिन पार्टी की तरफ से ना सिर्फ परिवार की पीड़ा का लिखित रिपोर्ट बनाया जा रहा है, बल्कि इस मामले को लेकर वो आगे लड़ाई लड़ने की भी तैयारी में है। पहले ही भाजपा पीड़ित परिवारों के लिए 1-1 करोड़ का मुआवाज मांग चुकी है।

"
"

मंगलवार को खुद प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी उत्पाद सिपाही भर्ती की दौड़ में अपनी जान गंवा चुके ओरमांझी प्रखंड के जिराबर गांव निवासी अजय कुमार महतो के परिजनों से मिलने पहुंचे। बाबूलाल मरांडी ने घटना की जानकारी ली। बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि परिजनों के अनुसार अजय की मौत राज्य सरकार की लापरवाही से हुई है।

सरकार की लापरवाही के कारण अजय का युवावस्था में ही इस दुनिया से चले जाना अत्यंत दुखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा के शांति की प्रार्थना करता हूं। भारतीय जनता पार्टी, विपदा की इस घड़ी में अजय के परिवार के साथ खड़ी है।

वहीं नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने उत्पाद सिपाही बहाली दौड़ में मृत सूरज के परिजनों से देवघर में मुलाकात किया और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में उत्पाद सिपाही बहाली दौड़ मेंमृत प्रतिभागियों के चित्र पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पुष्पांजलि देकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया.



इस सभा में झारखंड बीजेपी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक शेखर, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ,युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही. भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी के तरफ से यह मांग की गई की सरकार जाते-जाते युवाओं की भी जान लेने का कार्य की है लेकिन अब इतनी संवेदनहीनता ठीक नहीं है.



सरकार उन्हें आर्थिक रूप से मदद पहुंचाये, उनके परिजनों को सरकारी नौकरी दे सारे प्रोटोकॉल और नियमों को तोड़ते हुए यह सरकार अच्छा है लाख युवाओं को दौड़ाने का कार्य की है।

Tags:    

Similar News