15 से झारखंड में भाजपा करेगी चुनावी अभियान की शुरुआत, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे माहौल टाइट, इन दिग्गजों का भी दौरा लगभग फाइनल

By :  Aditya
Update: 2024-09-10 16:38 GMT

रांची। झारखंड में भले ही चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ हो, लेकिन सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव को लेकर मिशन मोड पर चुनावी तैयारी में जुटी है। शिवराज सिंह चौहान और हिमंता विस्वा सरमा ने तो पूरी ताकत झोंकी ही है, अब भाजपा के दिग्गज नेताओं का भी ताबड़तोड़ दौरा शुरू होने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह सहित तमाम दिग्गजों का छत्तीसगढ़ दौरे का कार्यक्रम लगभग तय है।

"
"

कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को राज्य के 1 लाख 13 हजार 195 लाभुकों के बैंक खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किश्त के रूप में 2-2 लाख रुपए डालेंगे। पार्टी इन सब लाभुकों तक पहुंचने की योजना पर काम कर रही है, ताकि इन्हें पार्टी के प्रति आकर्षित किया जा सके।

15 सितंबर से भाजपा अपना चुनावी अभियान शुरू हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी झारखंड दौरे के साथ ही चुनावी अभियान का आगाज करेंगे। उसके बाद जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह के झारखंड दौरे पर केंद्रीय नेतृत्व ने हामी भरी है। अंदर खाने खबर है कि अमित शाह ही झारखंड में चुनावी कमान संभालेंगे।

वो झारखंड में दो से तीन दिन का स्टे भी करेंगे। छत्तीसगढ़ में अमित शाह ने ही कमान संभाली थी, जिसका नतीजा ये था कि भाजपा जो चुनाव के पहले बिल्कुल भी रेस में नहीं थी, उसने चुनाव में पूरा का पूरा पासा ही पलट दिया।

पार्टी के जानकार बताते हैं कि अमित शाह ही झारखंड चुनाव के मुख्य रणनीतिकार रहेंगे। वो लगातार पार्टी के नेताओं से फीडबैक भी रहे हैं। हालांकि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की झारखंड यात्रा अभी तय नहीं हुई है। लेकिन, पार्टी नेताओं की कोशिश है कि अमित शाह को चुनाव की घोषणा होने से पहले झारखंड बुलाया जा सके, ताकि कार्यकर्ता चार्ज हो सकें। अमित शाह इस दौरान रात्रि विश्राम भी झारखंड में ही कर सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक संगठन की दृष्टि से छह प्रमंडलों में आयोजित होनेवाली परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई राष्ट्रीय नेता भाग लेंगे। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहनचरण मांझी भी झारखंड आएंगे। ये सभी परिवर्तन संकल्प यात्रा में भाग लेंगे।

Full View

जानकारी के मुताबिक विभिन्न प्रमंडलों में यह यात्रा 20-21 सितंबर से शुरू होगी, जो 10-11 दिनों तक चलेगी। प्रदेश चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा और प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी अलग-अलग प्रमंडलों की यात्रा में शामिल रहेंगे। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी इस दौरान झारखंड आने का आग्रह किया है।

Tags:    

Similar News