ब्रेकिंग: DSP सहित झारखंड के 7 पुलिसकर्मियों को वीरता और 11 पॉलिकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक, देखिए लिस्ट

By :  Ashrita
Update: 2024-08-14 06:12 GMT

राची। इस बार झारखंड के 7 पुलिसकर्मियों को वीरता और 11 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा का पदक दिया जाएगा। गृह मंत्रालय ने हर साल की तरह इस बार भी अलग-अलग श्रेणी के पुलिस सेवा पदको का ऐलान कर दिया है। झारखंड के जिन सात पुलिसकर्मियों को इस बार वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा, उसमें असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सच्चिदानंद सिंह, हवलदार उमेश सिंह, कांस्टेबल सुभाष दास, कांस्टेबल रविंद्र टोप्पो, सीनियर डीएसपी दीपक कुमार पांडे, सब इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार सिंह और कांस्टेबल गोपाल गुज्जू को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।

"
"

यहां देखें लिस्ट ....



 





 




 


वही सराहनीय सेवा पदक जिन पुलिसकर्मियों को दिया जाएगा, उसमें कांस्टेबल रणधीर कुमार सिंह, कांस्टेबल विमल कुमार छेत्री, कांस्टेबल सलोनी मिंज, हेड कांस्टेबल संजय उराव, कांस्टेबल हेमा रानी कुल्लू, कांस्टेबल रेखा कुमारी, कांस्टेबल संजीव कुमार गुप्ता, हेड कांस्टेबल ऋतुराज, हेड कांस्टेबल राजेंद्र राम, हेड कांस्टेबल अरुण उराव, और हेड कांस्टेबल संजय कुमार शामिल है।

Tags:    

Similar News