ब्रेकिंग: झारखंड कांग्रेस में बड़ा बदलाव, राजेश ठाकुर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से हटाये गये, जानिये कौन होंगे नये प्रदेश अध्यक्ष व सीएलपी लीडर

By :  Ashrita
Update: 2024-08-16 16:21 GMT

रांची। चुनाव के पहले कांग्रेस में बड़ा बदलाव हुआ है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को हटा दिया गया है। अब केशव महतो कमलेश को झारखंड कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।


वहीं डाक्टर रामेश्वर उरांव को सीएलपी लीडर बनाया गया है। इस बाबत कांग्रेस ने आदेश जारी कर दिया है। झारखंड में चुनाव के पहले ये बड़ा बदलाव है।


हालांकि ये चर्चा पहले थी कि राजेश ठाकुर के ही नेतृत्व में झारखंड में विधानसभा चुनाव कांग्रेस लड़ेगी, लेकिन चुनाव के दो महीने पहले पार्टी ने राजेश ठाकुर को हटाने का फैसला लिया है।

"
"




 


Tags:    

Similar News