ब्रेकिंग: चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान, बनायेंगे खुद की नयी पार्टी, मंत्री पद व पार्टी छोड़ने के दिये संकेत, प्रेस कांफ्रेंस में बोले...हम जिंदगी की नयी...

By :  Ashrita
Update: 2024-08-21 13:15 GMT

रांची। झारखंड की राजनीति में चुनाव से पहले एक बड़ी खबर आयी है। भाजपा में शामिल होने की अटकलों को खारिज कर चंपाई सोरेन ने बड़ा फैसला ले लिया है। पूर्व सीएम और उच्च शिक्षा मंत्री चंपाई सोरेन अब खुद की पार्टी बनाने जा रहे हैं। अपने आवास पर उन्होंने इसकी घोषणा की है। चंपाई ने कहा, 'हम राजनीति से संन्यास नहीं लेने जा रहे हैं। हमने जो अध्याय शुरू किया है, उसका चैप्टर बदलता रहेगा। नए संगठन को मजबूत करेंगे। रास्ते में कोई दोस्त मिला तो दोस्ती करेंगे। चंपाई सोरेन ने कहा कि चुनाव को देखते हुए नई पार्टी बनाने के लिए अब समय कम रह गया है, इस पर चंपाई बोले कि इससे आपको क्या परेशानी है।

"
"

अपनी पार्टी की प्रारंभिक रूप रेखा बताते हुए चंपाई सोरेन ने कहा कि जब 3-4 दिन में 30-40 हजार कार्यकर्ता आ गए तो नई पार्टी बनाने में हमको क्या परेशानी है। 7 दिन में सब साफ हो जाएगा। चंपाई सोरेन ने दो टूक कह दिया है कि वो अपने राजनीतिक जीवन का नया अध्याय शुरू कर रहे हैं।

चंपाई सोरेन ने संकेत दिये हैं कि वो मंत्री और पार्टी दोनों से जल्द ही इस्तीफा दे देंगे। चंपाई ने कहा कि जनसमर्थन ने ही हमारा हौसला बुलंद किया है। इसी से लगा कि अब आगे बढ़ो। मंत्री पद से इस्तीफा कब देंगे, इस पर चंपाई ने कहा कि उसका समय बताएंगे।'

हालांकि पहले ये अटकलें लग रही थी कि वो भाजपा में जायेंगे, लेकिन जिस तरह से वो दिल्ली से वापस लौटे, उसके बाद उनके तेवर कुछ अलग ही थे। चर्चा ये है कि वो भाजपा में जाने के लिए जो शर्तें रख रहे थे, वो पूरी नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने अपना नया विकल्प तैयार कर लिया। हालांकि चंपाई के साथ कौन-कौन विधायक होंगे, और क्या उनकी पार्टी झारखंड में चुनाव लड़ेगी, इसे लेकर अभी कुछ साफ नहीं है।

Tags:    

Similar News