ब्रेकिंग: चंपाई सोरेन की जासूसी करते झारखंड के दो सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, पूछताछ में किये बड़े खुलासे, आईजी प्रभात कुमार.....देखिए Video हिमंता विस्वा सरमा ने क्या कहा...

By :  Ashrita
Update: 2024-08-28 07:29 GMT

 रांची: चंपाई सोरेन की झारखंड सरकार जासूसी करा रही थी। दिल्ली में झारखंड पुलिस के दो सब इंस्पेक्टर को चंपाई सोरेन पर नजर रखते दो पुलिस अफसरों को गिरफ्तार किया है। पहले इन दोनों ने खुद को पत्रकार बताया, लेकिन जब दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लेकर इनसे पूछताछ की, तो इनलोगों ने बताया कि वो झारखंड स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर हैं। इन्होंने ये भी बताया कि ये दोनों स्पेशल ब्रांच के आईजी प्रभात कुमार के कहने पर चंपाई सोरेन की जासूसी कर रहे थे।

"
"

यहां देखें वीडियो....

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि, "झारखंड के मंत्रिमंडल में आज भी चंपई सोरेन मंत्री हैं। उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है जब तक वे इस्तीफा नहीं देते हैं तब तक वो मंत्री हैं और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भी हैं। पहले चंपई सोरेन दिल्ली गए थे फिर वो दोबारा 26 अगस्त को दिल्ली गए थे और दोनों बार अपनी टीम के साथ होटल में रुके थे।

हिमंता ने बताया कि कल पता चला कि दोनों बार जब वे दिल्ली गए थे उनको झारखंड के स्पेशल ब्रांच के 2 SI ने फोलो किया था। कल शाम में इन दोनों को लोगों ने पकड़ा और दिल्ली पुलिस को सौंप दिया। दिल्ली पुलिस को उन्होंने बताया कि IG प्रभात कुमार जो स्पेशल ब्रांच के ADGP हैं उन्होंने इस काम पर इन्हें लगाया था। अभी दोनों पुलिस हिरासत में हैं..."

इन दोनों को उस वक्त पकड़ा गया, जब चुपके से दोनों चंपाई सोरेन की फोटो खींच रहे थे। तभी चंपाई सोरेन के करीबियों की नजर उन पर पड़ी, जब उनसे पूछा गया, तो पहले उन्होंने अपनी पहचान पत्रकार की बतायी, लेकिन संदिग्ध दिखने पर दोनों को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है। दिल्ली पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि वो काफी दिनों से चंपाई सोरेन पर नजर रख रहे थे। वो झारखंड में भी चंपाई सोरेन की जासूसी कर रहे थे और झारखंड से बाहर जाने पर भी उनके साथ जाते थे।

Tags:    

Similar News