Champai Soren: दिल्ली में पहले फोन पर बात, फिर डेढ़ घंटे होटल में मुलाकात, पढ़िए हिमंता बिस्वा सरमा ने कैसे पूरा किया मिशन, अमित शाह से मिलाने से पहले..

By :  Ashrita
Update: 2024-08-26 19:57 GMT

Champai Soren News: आखिरकार वही हुआ जिसकी अटकलें लग रही थी। झारखंड में BJP का ऑपरेशन लोटस कामयाब हो गया है। कोल्हान टाइगर के नाम से चर्चित पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भाजपा में शामिल होंगे। चंपाई सोरेन दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद अगले राजनीतिक कदम पर निर्णायक फैसला ले लिया। चंपाई सोरेन के साथ असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने भी अमित शाह से मुलाकात की।

"
"

जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह चंपाई सोरेन दिल्ली पहुंचे, उसके कुछ घन्टे बाद ही हिमंता बिस्वा सरमा भी दिल्ली पहुंचे। चंपाई सोरेन और हिमंता बिस्वा सरमा के बीच फोन पर बातचीत हुई, उसके बाद हिमंता बिस्वा सरमा कुछ देर बाद चंपाई से मिलने पहुंचे। 

बाद में मुलाकात के बाद हिमंता बिस्वा सरमा होटल से निकले और पार्टी के सीनियर नेताओ से चर्चा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष से हिमंता बिस्वा सरमा की आखिरी चर्चा के बाद अमित शाह से मुलाकात का कार्यक्रम तय किया गया, जिसके बाद चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने पर मुहर लग गयी।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली में बीजेपी नेताओं से बातचीत कर झारखंड लौटने के बाद चंपाई सोरेन हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल और झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से त्यागपत्र देंगे। चंपाई सोरेन एक बड़ी रैली कर भाजपा में शामिल होंगे।चर्चा है कि 30 अगस्त को सीएम चंपाई सोरेन के साथ-साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई वरिष्ठ नेता भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

इधर हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि चंपाई सोरेन 30 अगस्त को रांची में औपचारिक रूप से बीजेपी में शामिल होंगे। इससे पहले हिमंता बिस्वा सरमा ने रांची से दिल्ली जाने के दौरान स्वीकार किया कि उनकी चंपाई सोरेन से पांच-छह महीनों से बातचीत हो रही है। अब चंपाई सोरेन ने जेएमएम छोड़ने का फैसला ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक चंपाई सोरेन इस बार दिल्ली में झारखंड भवन की जगह ताज होटल में ठहरे थे, जहां बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से उनकी मुलाकात हुई। आज उनकी मुलाकात राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी मुलाकात हो सकती है। अब बीजेपी में शामिल होने का फैसला लेने के बाद उनके आज देर शाम या बुधवार को झारखंड वापस लौटने की संभावना है। इन सबके बीच असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का भी झारखंड दौरा भी 29 और 30 अगस्त को एक बार फिर होने वाला है।

आपको बता दें कि पूर्व सीएम चंपई सोरेन बीते कई दिनों से खुलकर हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे थे। आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 से पहले चंपई सोरेन के साथ आने से भाजपा को बड़ा फायदा मिल सकता है।

Tags:    

Similar News