चंपाई सोरेन ने झामुमो को झटका देना कर दिया है शुरू, जानिये कौन-कौन हैं चंपाई सोरेन के टारगेट में...

By :  Aditya
Update: 2024-08-25 14:53 GMT

जमशेदपुर। “...साथ चलेंगे तो जीतेंगे...हर वादे...हर दावे जीतेंगे” पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया हैंडल में अपने वीडियो को जिस बैकग्राउंड सांग के साथ पोस्ट किया है, वो बड़े सियासी इशारे कर रहा है।

पहली बात तो ये, कि उन्होंने जो कदम आगे बढ़ाया है, उससे वो पीछे नहीं लौटेंगे, दूसरी बात ये कि वो अपने साथियों से साथ आने का आह्वान भी कर रहे हैं। ऐसे में चंपाई सोरेन के लिए ये सप्ताह उनके राजनीतिक भविष्य के लिहाज से काफी खास रहने वाला है।

"
"

हालांकि चंपाई सोरेन के करीबी कहते हैं कि अभी भादो चल रहा है, लिहाजा भादो के बाद वो अपना प्लान सार्वजनिक करेंगे। अभी पार्टी का भी औपचारिक ऐलान इसलिए नहीं किया गया है। जानकारी के मुताबिक पार्टी को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है, जल्द ही पार्टी का नाम और स्वरूप सामने आ जायेगा।


खबरें तो ये भी है चंपाई सोरेन ने झामुमो से नाराज चल रहे, कई नेताओं के संपर्क में है, जल्द ही वो भी उनके सामने नजर आयेंगे।

इसकी शुरुआत भी हो चुकी है, झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले सरायकेला में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को तगड़ा झटका लगा है। सत्तारूढ़ पार्टी के हेवीवेट नेता सोनाराम बोदरा ने चंपाई सोरेन के साथ चलने का ऐलान कर दिया है. वहीं, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पर भगवा रंग चढ़ता दिख रहा है. झारखंड की राजनीति में नया अध्याय लिखने चले चंपाई सोरेन के कटआउट का बैकग्राउंड नारंगी हो गया है।



मीडिया ने जब चंपाई सोरेन से सवाल पूछा था, तो उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होंगे, तो वह इस सवाल को बड़ी चतुराई से टाल गए। कहा कि अगल रास्ते पर निकल गए हैं। अब नया अध्याय लिखेंगे, आने वाले दिनों में नया संगठन बनायेंगे या फिर अच्छा दोस्त मिला, तो उसके साथ आगे बढ़ेंगे, जनता की सेवा करेंगे।

चंपाई सोरेन ने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत से ही मैंने उन लोगों के लिए आंदोलन किया, जिनके बदन पर कपड़े और पैरों में चप्पल नहीं थे. इन आंदोलनों की वजह से ही टाटा स्टील एवं यूसिल (UCIL) समेत कई कंपनियों में हजारों लोगों को स्थायी नौकरी मिली।


आपको बता दें कि अंदरखाने ये भी चर्चा है कि चंपाई सोरेन का जो भी कदम आगे आ रहा है, वो भाजपा के ही प्लान बी का हिस्सा है। हालांकि इस मुद्दे पर ना तो भाजपा कुछ बोल रही है और ना ही चंपाई सोरेन की तरफ से कुछ कहा जा रहा है। वैसे भी चंपाई सोरेन पिछले कुछ दिनों से काफी सरप्राइज दे रहे हैं।

Tags:    

Similar News