चंपाई सोरेन की दिल्ली में हो सकती है अमित शाह से मुलाकात, उससे पहले शिवराज और हिमंता से भी चर्चा की खबर, चंपाई के कदम पर झामुमों की कड़ी नजर

By :  Ashrita
Update: 2024-08-26 12:37 GMT

नयी दिल्ली/रांची। चंपाई सोरेन दिल्ली में है और झारखंड में राजनीतिक में धुकधुकी बढ़ी हुई है। जो संकेत मिल रहे हैं, उसके मुताबिक चंपाई सोरेन इस बार दिल्ली में बात फाइनल करने पहुंचे हैं। चर्चा सरगर्म है कि जल्द ही चंपाई सोरेन की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात हो सकती है। उससे पहले झारखंड के दोनों प्रभारी से चंपाई सोरेन की मुलाकात हो सकती है। आकोश रैली की पूर्व संध्या पर शिवराज सिंह चौहान भी रांची में थे।

"
"

उन्होंने अपराध से लेकर हेमंत सोरेन की ओर से युवाओं को धोखा देने और घुसपैठ पर हेमंत सोरेन सरकार को घेरा। उसके बाद वे दिल्ली लौट गए। हिमंता रविवार को रांची आए और पार्टी नेताओं में जोश का संचार कर सोमवार को दिल्ली रवाना हो गए। चंपाई सोरेन भी दिल्ली पहुंचे हैं। चंपाई सोरेन 25 अगस्त की शाम ही खड़गपुर होते हुए कोलकाता चले गए थे। उनके साथ उनके दोनों बेटे बाबूलाल सोरेन और वकील सोरेन भी हैं। उनके प्रेस सलाहकार चंचल गोस्वामी भी साथ हैं। ऐसे में अटकलों का बाजार एक बार फिर गर्म हुआ है।

सूचना है कि चंपाई सोरेन से दोनों नेता मिलेंगे। आगे की रणनीति बनाएंगे। चंपाई के अमित शाह और जेपी नड्डा से भी मिलने की उम्मीद है। य़ोजना बनेगी कि चंपाई को भाजपा में लाना अच्छा रहेगा कि उन्हें अलग पार्टी बना कर मैदान में उतारना लाभप्रद होगा। हिमंता ने सोमवार को कहा भी कि चंपाई सोरेन भाजपा में आएं तो हमें खुशी होगी। हमें उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा।

इससे पहले दिल्ली पहुंचने पर बीजेपी नेताओं से मिलने और बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि 'मैं अपने काम से 2 दिन के लिए दिल्ली आया हूं। अभी कोई फैसला नहीं लिया है। आगे क्या करूंगा बाद में बताऊंगा।'अगर BJP नेताओं से मुलाकात के दौरान बात बनती है तो वे झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) पार्टी और मंत्री पद से इस्तीफा भी दे सकते हैं।

Tags:    

Similar News