CM हेमंत सोरेन ने कुछ इस तरह मनाया रक्षाबंधन का त्योहार.... देखें Photos

By :  Ashrita
Update: 2024-08-19 16:23 GMT

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।





भाई-बहन के अटूट प्यार, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन के मौके पर बड़ी बहन अंजनी सोरेन समेत अन्य बहनों ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूर्व मंत्री बसंत सोरेन की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।





रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चचेरी बहन आशा सोरेन, संचला हेम्ब्रम एवं रेखा सोरेन ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं कीं।

"
"




इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी सभी बहनों को सहृदय स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं. मौके पर सभी बहनों ने पूर्व मंत्री बसंत सोरेन की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और उनकी लम्बी उम्र की कामना की।




 


Tags:    

Similar News