डाक्टर ने दी जान: CMO के डाक्टर बेटे की लाश मिलने से मची सनसनी, मां भी है प्रोफेसर

By :  HPBL
Update: 2024-07-04 17:05 GMT

रांची। डाक्टर की फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। MBBS के बाद MD कर रहे डाक्टर ओशो राज चौधरी मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (TMU) में पढ़ाई कर रहे थे। एमडी, एनेस्थीसिया के स्टूडेंट ओशो राज का शव फंदे पर लटकी मिली है। डाक्टर ओशो राज चौधरी के पिता डॉ. अपूर्व चौधरी झारखंड में सीएमओ थे। जबकि, मां पूनम चौधरी रांची में गर्वमेंट इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल हैं।

पुलिस के मुताबिक, कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ओशो ने किन परिस्थितियों में सुसाइड किया है, ये पता लगाने के लिए पुलिस क्लासमेट से पूछताछ के साथ CCTV देख रही है।ओशो इकलौता बेटा था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। बेटे की मौत की सूचना के बाद मां रांची से रवाना हो चुकी हैं।

डाक्टर ओशो एमडी फाइनल का छात्र था। वो यूनिवर्सिटी के ब्वॉयज हॉस्टल में ए ब्लॉक में कमरा नंबर 103 में अकेले रहते थे। ओशो ने ये आत्महत्या क्यों की, इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है। दोस्तों को भी ओशो की मौत की जानकारी तब लगी, जब उसने फोन पिक नहीं किया। कमरा अंदर से बंद था, जिसके बाद स्टूडेंट्स ने अंदर झांककर देखा, तो पंखे के सहारे शव लटका हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News